PAK vs HK: “कोहली की वजह से हुआ बाबर आजम का फॉर्म खराब”- फैंस ने लाई सोशल मीडिया में सुनामी एक से बढ़कर एक मीम्स से दिए अपने गजब रिएक्शन

PAK vs HK: "कोहली की वजह से हुआ बाबर आजम का फॉर्म खराब"- फैंस ने लाई सोशल मीडिया में सुनामी एक से बढ़कर एक मीम्स से दिए अपने गजब रिएक्शन

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में सुपर-4 की लड़ाई के लिए ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और हांगकांग (HONGKONG) के बीच 2 सिंतबर को शारजाह स्टेडियम (SHARJAH STADIUM) में खेला जा रहा हैं। हांगकांग के कप्तान निजाकात खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) के 78 नाबाद रनों के चलते 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) आज एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटे हैं। सोशल मीडिया में फैंस जमकर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं

एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौटे बाबर आजम

सुपर-4 में अपनी जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और हांगकांग के बीच धमाकेदार लड़ाई देखने को मिल रही हैं। पाकिस्तान की टीम ने रन तो जरूर बनाए।  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) आज एक बार फिर सस्ते में पवेलियन लौट गए। आईसीसी टी20 रैकिंग का नंबर-1 बल्लेबाज अपना जलवा दिखा पाने में पूरी तरह नाकामयाब हो रहे हैं।

आज हांगकांग के खिलाफ बाबर सिर्फ 9 रन बना पाए। हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान ने उन्हें अपना शिकार बनाया। जिसके बाद फैंस का रिएक्शन मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी देखने लायक हैं। फैंस जमकर बाबर के ऊपर भड़कते नजर आ रहे हैं।

फैंस का कहना हैं कि बाबर आजम का फॉर्म विराट कोहली (VIRAT KOHLI) के वजह से खराब हुआ हैं, फैंस सोशल मीडिया में एक से बढ़कर एक मज़ेदार मीम्स से अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Shayan_nasir1/status/1565721406540767235?s=20&t=OdYErg7V3dKFsn7Qfc1hQQ

https://twitter.com/bhatariq56/status/1565716357609828354?s=20&t=OdYErg7V3dKFsn7Qfc1hQQ

https://twitter.com/albaatrross/status/1565714109064413185?s=20&t=OdYErg7V3dKFsn7Qfc1hQQ

https://twitter.com/82NotOut/status/1565715920122957825?s=20&t=OdYErg7V3dKFsn7Qfc1hQQ