IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारत को लगे 2 बड़े झटके, पहले जडेजा और अब आवेश खान हो सकते है बाहर

By Akash Ranjan On September 3rd, 2022
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले भारत को लगे 2 बड़े झटके, पहले जडेजा और अब आवेश खान हो सकते है बाहर

एशिया कप 2022 का दूसरा सुपर-4 मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच कल यानी रविवार 4 सितंबर को खेला जाने वाला है। लेकिन इस महामुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) का पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो गया है।

इससे पहले टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (RAVINDRA Jadeja) भी अब इस पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है। ऐसे में आवेश खान का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक और परेशानी खड़ी हो गई है।

इस वजह से आवेश खान हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ कल होने वाले मैच में टीम इंडिया (Team India) के युवा तेज़ गेंदबाज़ी आवेश टीम (Avesh Khan) बाहर हो सकते है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि आवेश खान को वायरल फीवर हो गया है, और वे दो दिन से होटल के कमरे से बाहर नहीं निकले हैं।

BCCI के एक अधिकारी ने नाम ना बताने के शर्त पर बताया कि आवेश खान खेलने की स्थिति में नजर नहीं आ रहे हैं। मेडिकल टीम उनके साथ लगातार काम कर रही है।

ऐस में अगर आवेश खान (Avesh Khan) पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होते हैं तो भारतीय पेस अटैक को बड़ा नुकसान हो सकता है। वे एशिया कप में भारत के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बॉलिंग कर सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ लिया था अहम विकेट

आवेश खान (Avesh Khan) भले ही ग्रुप मैच के दोनों मुकाबलों में महंगे साबित हुए हों, लेकिन उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फखर जमान का अहम विकेट लिया था। फखर भारत के खिलाफ जब-जब खेलते हैं उनका बल्ला जमकर बोलता है, ऐसे में आवेश ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई थी। वे ज्यादातर अहम मौकों पर टीम को ब्रेक-थ्रू दिलाते हैं। इसके कारण टीम मैनेजमेंट उन पर भरोसा दिखा रहा है।

जडेजा भी हो चुके हैं टीम से बाहर

शुक्रवार को टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravinder Jadeja) घुटने की चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए थे। उनकी जगह अक्षर पटेल (Axar Patel) को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ जडेजा टीम का हिस्सा थे। वहीं, अक्षर पटेल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर UAE गए हुए थे।

आवेश अगर टीम से बाहर होते हैं तो दीपक चाहर (Deepak Chahar) प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। दीपक रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर UAE गए हैं। अगर दीपक टीम का हिस्सा होते हैं तो भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी। दीपक आखिरी ओवरों में रन भी बना सकते हैं।

Tags: आवेश खान, भारत और पाकिस्तान, रविंदर जडेजा,
Exit mobile version