IND vs PAK: हार्दिक- जडेजा ने पाकिस्तान के मुँह से छीनी जीत, एशिया कप के हाई वोल्टेज मुकाबले में 5 विकेट से जीता भारत

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आज़म (Babar Azam) आमने सामने थे।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई, जिसमे मोहम्मद रिजवान ने 43 रनों की पारी खेली। जिसके ज़वाब में भारत की शुरुआत बेहद ख़राब रही, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने ज़बरदस्त वापसी की और 19.4 ओवर में 148 रन बना कर मैच जीत लिया।
पाकिस्तान की ख़राब शुरुआत
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के महामुकाबले में पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने बड़ी पारी खेली लेकिन वो अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने इस मैच (IND vs PAK) में 42 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का, 4 चौके की मदद से 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या ने उनका विकेट लिया। इसी के साथ पाक टीम को चौथा झटका भी लगा।
वहीं, भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के महामुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म सस्ते में निपटकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में उन्होंने 9 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से मात्र 10 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन बैठे। इसके बाद पाक टीम को दूसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा जो 6 गेंदों में 2 चौके की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। आवेश खान ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
हार्दिक पांड्या और भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाज़ी
फिर इस टीम को मैच (IND vs PAK) में तीसरा झटका हार्दिक पांड्या ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर दिया। इफ्तिखार ने 22 गेंदों का सामना किया और 1 छक्का, 2 चौके की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक ने खुशदिल शाह को 2 रन पर चलता कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया तो वहीं छठा झटका आसिफ अली के रूप में लगा जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने 9 रन पर आउट किया।
फिर अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद नवाज को 1 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। अंत में इस मैच (IND vs PAK) में शादाब खान 10 रन और नसीम शाह 0 पर आउट हुए। इन दोनों का विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। वहीं, हारिस रउफ 13 रन पर नाबाद रहे जबकि शाहनवाज दहानी को 16 रन पर अर्शदीप सिंह ने बोल्ड किया।
भारत की पारी को मिला खराब शुरूआत
भारत के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लोकेश राहुल (KL Rahul) ने पारी की शुरुआत की। नसीम शाह (Naseem Shah) ने पाकिस्तान के लिए पहला ओवर डाला। दूसरी ही गेंद पर लोकेश राहुल बोल्ड होकर पवेलियन लौटे, भारत को बड़ा झटका बहुत जल्दी लगा और ऐतिहासिक मैच खेल रहे विराट कोहली (Virat Kohli) बहुत जल्दी क्रीज पर आ गए।
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और पॉवरप्ले में विराट कोहली ने शानदार शॉट्स लगाए। दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने 49 रनों की साझेदारी की।
रोहित ने छक्का लगाकर पारी का अर्धशतक पूरा किया और अगली ही गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। रोहित को मोहम्मद नवाज (Mohammad Nawaz) ने कैच आउट कराया। मोहम्मद नवाज ने इसके बाद विराट कोहली को अपना शिकार बनाया और उन्हें भी रोहित की तरह ही कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाजों का कैच इफ्तिखार ने लिया।
जडेजा और पंड्या ने दिलाई टीम इंडिया को जीत
15वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा। नसीम शाह ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को क्लीन बोल्ड किया। सूर्या 18 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। नसीम को मिली यह दूसरी सफलता है। सूर्यकुमार और जडेजा के बीच चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 36 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये हार्दिक पंड्या ने पहले से सेट बल्लेबाज़ जडेजा के साथ टीम इंडिया की डूबती नाइयाँ को पार लगाया।
दोनों ऑल राउंडर खिलाडियों ने 5वें विकेट के लिए 50 रनो की साझेदारी की। आख़िरी ओवर में टीम इंडिया को 7 रनो की ज़रुरत थी, लेकिन जडेजा पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। उन्होंने ने 29 गेंदों पर 35 रन बनाये। उसके बाद हरफनमौला खिलाडी पंड्या ने 6 लगा कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
Tags: IND vs PAK, एशिया कप 2022, भारत और पाकिस्तान,