टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से आमने-सामने हो सकती है भारतीय टीम और पाकिस्तान, फैंस को मिलेगा दुगुना मजा
IND vs PAK: सुरेश रैना की भविष्यवाणी मैच के 7वें गेंद में ही हुई सही साबित, अर्शदीप सिंह ने गेंद से रच दिया नया इतिहास

अर्शदीप सिंहः टी20 वर्ल्ड 2022 में आज 23 अक्टूबर को मेलबर्न के एमसीजी स्टेडियम (MCG STADIUM) में भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का मुकाबला दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। मैदान को देखते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने शानदार फैसला लिया हैं।

भारतीय खिलाड़ी अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) जो अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे हैं पहले वर्ल्ड कप के पहली ही गेंद पर अर्शदीप ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद और कप्तान बाबर आजम को आऊट कर दिया हैं। दरअसल पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) ठीक ऐसी ही भविष्यवाणी की थी जो की आज सच होती हुई नजर आई हैं।

सुरेश रैना की सच हुई भविष्यवाणी

भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) जिन्होने अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को लेकर एक भविष्यवाणी की थी। पाकिस्तान से भिड़ते से पहले क्विंट से बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा था “बाबर आजम अच्छे कप्तान हैं वह अच्छे खिलाड़ी हैं उन्होने अपनी टीम के लिए काफी कुछ किया हैं लेकिन जब वो भारत के खिलाफ उतरेंगे तो अर्शदीप सिंह ही उनका विकेट लेंगे”।

सुरेश रैना की यह भविष्यवाणी आज सच हो गई हैं। अर्शदीप सिंह भारत के लिए पहली बार वर्ल्ड कप खेलने आज मैदान में उतरे हैं। उन्होने पहले वर्ल्ड कप की पहली गेंद पर ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) को अपना निशाना बना लिया हैं। आज बाबर आजम भारत के सामने शून्य पर आऊट होते नजर आए।

अर्शदीप सिंह ने पूरा किया भारत का बदला

हमने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में देखा था कि बाबर और रिजवान की जोड़ी ने ही पाकिस्तान को 10 विकेट से मैच जीतवा दिया था। उस हार को भूलने का काम अब तक भारतीय फैंस और खिलाड़ी कर नहीं पाए हैं। आज अर्शदीप ने इस जोड़ी को तोड़कर भारत की जीत की नींव रख दी हैं।

जो जोड़ी जो भारत के जीत पर रोड़ा डाल सकती थी उन्हें अर्शदीप सिंह ने आऊट कर दिया हैं। बाबर आजम को दूसरे ओवर में शून्य पर आऊट करने के बाद अर्शदीप सिंह ने मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) को 4 रनों पर अपना निशाना बना लिया हैं।