IND vs NZ: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड है बेहद शानदार, न्यूजीलैंड के सामने पेश करेंगे बड़ी चुनौती

टीम इंडिया के खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज के मैच पहले ही जीत चुकी है। सीरीज का तीसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज कर भारतीय टीम क्लीन स्वीप करना चाहेगी। होल्कर के मैदान पर टीम इंडिया ने जितने भी वनडे मैच खेले हैं, उनमें जीत ही मिली है। पहली बार होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए मेजबानी करेगी।
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के इस स्टेडियम का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है। 2006 से लेकर 2017 के बीच टीम इंडिया ने पांच बार वनडे इंटरनेशनल गेम खेले हैं। इस प्रारूप में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा चुकी है।
न्यूजीलैंड ने हासिल की एक जीत
मध्य प्रदेश के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने अब तक टेस्ट मैच के रूप में केवल एक मुकाबला खेला है। 2016 में आयोजित इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रन के विशाल अंतर से मात दी थी। गौरतलब है कि यह मुकाबला करीब 27,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम के इतिहास का पहला टेस्ट मैच था।
होलकर स्टेडियम में 6 साल बाद मैच होने जा रहा है। इस मैच को लेकर खास तैयारियां की गई है। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए स्टेडियम के आस-पास तीन चक्रों की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और करीब 1,500 पुलिसकर्मी इसका जिम्मा संभालेंगे।
24 जनवरी को होगा तीसरा मैच
होलकर स्टेडियम में सीमित ओवरों के वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड पहली बार मेजबान टीम इंडिया के साथ होगा, लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के इस स्टेडियम का 17 साल पुराना रिकॉर्ड भारत के पक्ष में रहा है। ये मैच 24 जनवरी को होना है। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। रायपुर दूसरे वनडे मैच में उसे 109 रन का लक्ष्य मिला था जो उसने 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की अपने घर में ये लगातार सातवीं वनडे सीरीज जीत है। रायपुर में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया।
Tags: टीम इंडिया, न्यूजीलैंड वनडे मैच, होलकर स्टेडियम,