IND vs NED: रोहित शर्मा ने सरेआम बीच मैदान पर मैच के दैरान उतारा पजामा, वायरल हो रहा शर्मनाक हरकत की वीडियो

By Tanu Chaturvedi On October 27th, 2022
IND vs NED: रोहित शर्मा ने सरेआम बीच मैदान पर मैच के दैरान उतारा पजामा, वायरल हो रहा शर्मनाक हरकत की वीडियो

भारत और नीदरलैंड्स (IND vs NED) के बीच हुए मुकाबले में भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा की शानदार पारी की सभी चर्चा कर रहे हैं। नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ा है। इस अर्धशतक के बाद रोहित शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपना पजामा उतार दिया है।

वीडियो में है क्या

टीम के 10वें ओवर के बाद जब कप्तान रोहित शर्मा विराट कोहली से बात कर रहे थे। तब हेड कोच राहुल द्रविड के साथ ही पानी पिलाने के लिए आए यजुवेंद्र चहल भी वहीं खड़े थे। विराट इस समय अपने हाथ हिलाते हुए रोहित को कुछ बताने की कोशिश कर रहे थे, इस बीच रोहित शर्मा ने अपना पजामा उतार दिया। उनके इस कारनामे के वीडियो ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया था।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/FaizKha20207684/status/1585542018184331264?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585542018184331264%7Ctwgr%5Ea4e47a8bbbd60dd51fead595f947f76a976fd82d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Frohit-sharma-remove-his-pant%2F

मैच में कप्तान का शानदार प्रदर्शन

भारत की ओर से नीदरलैंड्स के खिलाफ रोहित ने 39 गेंदो में 4 चौके और 3 छक्के लगाकर 53 रनों की शानदार पारी खेली। इसी के साथ रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाने में क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। पहले स्थान पर 12 अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी किंग कोहली हैं। इसी के साथ क्रिस गेल और रोहित ने 9 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हरा दिया है।

टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक जड़ कर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया है।

इसी के साथ रोहित 9 अर्धशतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।  नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी शानदार पारी खेलकर कप्तान रोहित ने 34 छक्के लगाकर  पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भारत की तरफ से खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करके सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में सुनील गावस्कर को भी पीछे छोड़ दिया है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारत बनाम नीदरलैंड्स, रोहित शर्मा, विराट कोहली,