IND vs NED: पाक के बाद नीदरलैंड्स भी नहीं बचा पाई अपनी लाज़, इन 3 कारणों के चलते भारतीय टीम ने 56 रनों से दर्ज कर ली प्रचंड जीत

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का दूसरा मुकाबला भारत (INDIA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SYDNEY CRICKET GROUND) में खेला जा रहा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव के 51 रन और विराट कोहली के 62 रनों की नाबाज पारी की मदद से 179 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया था। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते नीदरलैंड्स आज 123 रन ही बना पायी। भारत ने 56 रनों से यह मुकाबला जीतकर टी20 वर्ल्ड कप की दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं। आज भारत की जीत के 3 कारण हैं आइए आपको बताते हैं-

1. विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित की शानदार बल्लेबाजी

आज नीदरलैंड्स के खिलाफ केएल राहुल (KL RAHUL) आज वापस से 9 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटते दिखे। भारत को पहला झटका 11 रनों पर ही लग गया था। फिर विराट कोहली और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के बीच एक साझेदारी देखने को मिली जिसमें रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) जिन्होने आज वापस से अर्धशतकीय पारी खेल वर्ल्ड कप में दो लगातार फिफ्टी जड़ दी हैं।

विराट ने आज 44 गेंदो में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भी आज अपने स्काईफायर अंदाज में दिखें। सूर्या ने आज 25  गेंदो में 7 चौको और 1 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए और जिसके चलते भारतीय टीम 179 रनों पर पहुंची। सोशल मीडिया में फैंस जमकर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की पारी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

2. स्पिन जोड़ी ने दिखाया कमाल

भारतीय टीम आज भी दो स्पिनर के साथ उतरी थी जिसमें अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और दिग्गज रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) शामिल थे। दोनों ही खिलाड़ियों को आज के प्लेइंग 11 में ना रखने की खबर सामने आ रही थी। लेकिन आज भारत इन दो खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाकर उतरी थी, और दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। अक्षर पटेल ने अपने 4 ओवरों में 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं अश्विन ने भी अपने 4 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। आस्ट्रेलिया की पिच पर भारत की स्पिन जोड़ी का शानदार प्रदर्शन वाक्ई काबिलेतारीफ हैं दोनों की शानदार गेंदबाजी ने आज भारत को मुकाबला जीतवाने का कम किया हैं।

3. भुवी का नई और पुरानी गेंद से कमाल

भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR) के फॉर्म की चर्चा काफी समय से होते हुए नजर आई थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में आकर उन्होने अपना शानदार खेल दिखाया हैं। भुवी पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार थे और आज नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह शानदार थे। भुवी ने आज नई और पुरानी गेंद दोनों से अपना शानदार खेल दिखाया हैं।

भुवी ने पावरप्ले के अंदर तीसरे ओवर में ओपनर विक्रमजीत सिंह को अपना शिकार बनाया। उसके बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स को 17वें ओवर में 5 रनों के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। भुवी ने आज अपने 3 ओवरो में 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए। आपको एक खास और भी बता दें इन 3 ओवरो में 2 ओवर मेडन ओवर भी थे। आज जीत के असली हकदार भुवनेश्वर कुमार भी हैं।

 

Tags: अक्षर पटेल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत बनाम नीदरलैंड्स, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव,