IND vs NED: भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ जीता टॉस! चुनी पहले बल्लेबाज़, रोहित शर्मा ने प्लेइंग-XI में कर दिया बड़ा बदलाव

भारत और नीदरलैंड (IND vs NED) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला आज यानी 27 अक्टूबर को खेला जाने वाला है। भारत जहाँ पर जीत के इरादे से उतरेगी वही नीदरलैंड एक बड़े उलटफेर के साथ सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाने की राह को आसान बनाना चाहेगी। पिछले मैच में हार के बाद नीदरलैंड की टीम एक बड़ी जीत की आस में भारत के लिए अपनी प्लेइंग में इस बड़े बदलाव के साथ रोहित शर्मा एंड कंपनी का मुकाबला करेगी।
भारत ने जीता टॉस! चुनी पहले बल्लेबाज़
T20 WC 2022. India won the toss and elected to bat. https://t.co/Zmq1ap148Q #INDvNED #T20WorldCup
— BCCI (@BCCI) October 27, 2022
भारत और नीदरलैंड के बीच रोमांचक मैच
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट का अपना दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतरी है। इससे पहले टीम इंडिया का सामना 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। जिसमें टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने उतरी भारतीय टीम को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में उतरी रोहित शर्मा एंड कंपनी की शुरूआत बेहद खराब रही थी। लेकिन, अंत में एक छोर पर जमे रहे भारत के रन मशीन विराट कोहली ने टीम को रोमांचक जीत दिलाई और करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।
ऐसे में आज के मुकाबले में भी टीम इंडिया इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। अगर नीदरलैंड को टीम इंडिया शिकस्त देती है तो सेमीफाइनल में भारत के पहुंचने की राह और भी ज्यादा आसान हो जाएगी। फिलहाल सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उतरने से पहले दोनों टीमों के बीच टॉस के लिए सिक्का उछाला गया। जिसका पक्ष भारत के पक्ष में गिरा. टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
IND vs NED: दोनों टीमों की प्लेइंग- XI
भारतीय टीम –लोकेश राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’दाऊद, बेस डी लीडे, कॉलिन एकरमेन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स, रीलोफ वान डर मर्व, फ्रेड क्लासेंन, पॉल वान मीकेरेन, बेस डी लीडे, शरिज़ अहमद
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारत और नीदरलैंड,