IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में इन 3 खिलाडियों को टीम इंडिया में नहीं मिलना चाहिए था मौका, लेकिन BCCI हुआ मेहरबान

आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम (India Tour of Ireland) का ऐलान हो गया है। इस दौरे भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलनी हैं। गौरतलब है कि, इस सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी। जिसका पहला मुकाबला 26 जून जबकि दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा। वही भारतीय टीम (Team India) से पहले आज ही आयरलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया था।
जबकि बीसीसीआई (BCCI) ने भी भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंपी है। वह पहली बार आप सभी को टीम इंडिया की कमान संभालते हुए मैदान पर नजर आएंगे। इसके अलावा इस लेख में हम जानेंगे वो 3 खिलाडियों के बारे में जिनको टीम इंडिया में नहीं मिलना चाहिए था मौका।
राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल

आईपीएल 2022 में घातक अंदाज में बल्लेबाजी करने वाली राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को भी इस दौरे के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनको पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है। इस बल्लेबाज ने इस बीते आईपीएल 2022 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता था। लेकिन यहाँ दुविधा यह उत्पन्न होती है कि क्या राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग 11 में जग़ह मिलेगी। इसका सीधा सा ज़वाब है ना और इसके पीछे भी ठोस वज़ह है
तो वज़ह ये है कि आयरलैंड दौरे से भारतीय टीम (India Tour of Ireland) में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की वापसी हो रही है। इसके ऊपर से टीम इंडिया के स्क्वाड में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमे से संजू सैमसन और दीपक हुड्डा भी मौजूद है। ऐसे में आयरलैंड के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 2 टी20 मैचों की सीरीज में पहली बार टीम इंडिया में चयन हुए राहुल त्रिपाठी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना दूर की कौड़ी मालूम होती है।
रवि बिश्नोई को भी मिला मौका

जोधपुर शानदार लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए साल 2020 और 2021 में खेलने का मौका मिला जहाँ इन्होने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसके बाद साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट (LSG) की टीम ने 4 करोड़ में इनको ख़रीदा है। आईपीएल 2022 के सीजन में खेल रवि बिश्नोई ने कोई ख़ास कमाल नहीं दिखाया जिसके लिए वे जाने जाते हैं।
अब आयरलैंड दौरे में रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को टीम इंडिया में जगह दी गई है। लेकिन यहाँ ग़ौर करने वाली बात है कि जब टीम में पहले से ही युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), और अक्षर पटेल (Axar Patel) मौजूद है तो क्या रवि को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। इसकी संभावनाएं बेहद कम है।
अर्शदीप सिंह का भी कटा टिकट

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) आईपीएल 2022 में बड़े-बड़े बल्लेबाजों पर भारी पड़े थे। वे टीम इंडिया में पहले मौका का इंतजार कर रहे हैं। अर्शदीप अपनी सटीक यॉर्कर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन वे टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह नहीं बना सके हैं। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन के 14 मैच खेलते हुए 7.70 की इकॉनॉमी से 10 विकेट हासिल किए थे।
मौजूदा साउथ अफ्रीका सीरीज में भी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) को शामिल किया हुआ है। लेकिन उन्हें एक भी मौका नहीं दिया गया है। ऐसे में अब आयरलैंड दौरे में अर्शदीप को शामिल किया गया है जबकि टीम में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अवेश खान खेल रहे है। और मौजूदा साउथ अफ्रीका सीरीज में भी ये अच्छा खेल दिखा रहे है। ऐसे में अर्शदीप सिंह को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में प्लेइंग 11 में जगह मिलना बेहद ही मुश्किल है।
Tags: IND vs IRE, अर्शदीप सिंह, आयरलैंड दौरे, रवि बिश्नोई, राहुल त्रिपाठी,