आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में अक्षर पटेल ने अपने सूझबूझ से बचाई अंपायर की जान, देखें वायरल वीडियो
अक्षर पटेलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच दो मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही थी। सीरीज के दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज कर भारत ने आयरलैंड दौरे को धमाकेदार तरीके से खत्म किया हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को दौरे के अंत में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सीरीज का आखिरी मुकाबला 28 जून को डबलिन में खेला जा रहा था। कल के मैच में अंपायर के साथ एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गयी। भारत के खिलाड़ी अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने अंपायर को एक बड़ी दुर्घटना से बचाया। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला-
भारत और आयरलैंड के बीच मैच में अक्षर पटेल ने बचाई अंपायर की जान
क्रिकेट के मैदान में चोट लगना कोई आम बात नहीं हैं। लेकिन कभी-कभी चोट इतनी ज्यादा लग जाती हैं कि अपने करियर को भी दांव पर लगाना पड़ जाता हैं। हमने ज्यादातर मैदान में खिलाड़ियों को ही चोटिल होते देखा हैं। कई बार हम ऐसे दृश्य भी देखते हैं जिसमें मैच की अंपायरिंग करने वाले अंपायर अपने आप को चोटों से बचाते हुए भी नजर आते हैं।
भारत (INDIA) कल आयरलैंड (IRELAND) के साथ सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही थी, भारत ने 4 रनों से मुकाबला जीत कर सीरीज अपने नाम कर ली हैं। लेकिन कल के मैच में अंपायर के साथ एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। दरअसल आयरलैंड की पारी के 12वां ओवर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) डाल रहे थे ओवर की तीसरी गेंद पर बल्लेबाज टकर करारा शॉर्ट जड़ने का प्रयास कर रहे थे।
गेंद टकर के बल्ले से टकराकर सीधा अंपायर की तरफ चली गई। ऐसे में उन्होने खुद को बचाने की कोशिश की। इस दौरान अक्षर ने गेंद को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बॉल अक्षर के हाथों से टच होकर सीधा अंपायर के पैर पर लग गई। सुकून की बात यह हैं कि अंपायर और अक्षर दोनों को ही किसी प्रकार की चोट नहीं लगी।
यहां देखें वीडियो
https://twitter.com/rishabh2209420/status/1541850060593344512?s=20&t=LVaIJULkhqYpwJZU9QjNKw
Tags: अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, भारत बनाम आयरलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम,