IND vs HK: भारत के खिलाफ मैच में हांगकांग टीम की ये होगी सलामी जोड़ी, एशिया कप क्वालीफ़ायर के पिछले तीनो मैच में दिला चुके है जीत

भारत और हांगकांग (India vs Hong Kong) के बीच एशिया कप (Asia Cup 2022) का चौथा मैच बुधवार को यानी 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। जोकि हांगकांग का पहला मैच होगा। वहीं भारत ने अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी। ऐसे में अगर टीम इंडिया (Team India) हांग कांग के खिलाफ जीत जाती है तो वह सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
दूसरी और हांग कांग अपने अभियान का आगाज़ भारत के खिलाफ जीतकर करना चाहेगी। तो आइये जानते हैं कि इस रोमांच से भरे मुकाबले (IND vs HK) में हांग कांग की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।
भारत के खिलाफ ऐसी होगी हांगकांग की सलामी जोड़ी
भारतीय टीम के खिलाफ हांगकांग की तरफ से कप्तान निजाकत खान (Nizakat khan) और यासिम मुर्तजा (Yasim Murtaza) को सलामी बल्लेबाज के रूप में पारी की शुरूआत करते हुए देखा जाता है। दोनों ही खिलाड़ियों को नई बॉल के साथ धुंआधार बल्लेबाजी करने में महारथ हासिल है। क्योंकि इन दोनों खिलाड़ी को एशिया कप 2022 क्वालिफायर मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था।
हांगकांग की टीम को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हल्के में बिल्कुल भी नहीं लेना चाहेंगे। एशिया कप साल 2018 में हांगकांग ने टीम इंडिया कड़ी टक्कर दी थी। जिसमें सलामी बल्लेबाज निजाकत खान ने भारत के खिलाफ उस मुकाबले में 92 रनों की पारी खेली थी और हाल ही में यूएई के खिलाफ यासिम मुर्तजा 58 रनों की शानदार पारी खेलकर आ रहे है। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी मनोबल काफी ऊपर होगा।
भारत और हांगकांग के बीच हेड टू हेड
भारत और हांग-कांग (IND vs HKG) नियमित एक दूसरे के खिलाफ खेलने वाली टीमों में नहीं है। अबतक दोनों देशों की टीमों के बीच एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। प्रतिष्ठित एशियाई टूर्नामेंट में दोनों ही दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ है, जिसमें साफ तौर पर टीम इंडिया का दबदबा रहा है।
एशिया कप (2008 और 2018) में दोनों पक्ष दो बार आमने-सामने हुए थे। दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने हांग-कांग को एकतरफा मैचों में मात दी है। हेड टू हेड के आंकड़ों से साफ जाहिर है कि IND vs HKG मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम हांग-कांग से कोसो आगे हैं।
भारत के खिलाफ हांग कांग की संभावित प्लेइंग XI
हांगकांग टीम : यासीम मुर्तजा, निजाकत अली, बाबर हयात, किंचित शाह, एजाज़ खान, स्कॉट मैकेचनी, जीशान अली, हारून अरशद, एहसान खान, मोहम्मद गजानफ़र,आयुष शुक्ला।
Tags: एशिया कप, भारत और हांगकांग, सलामी जोड़ी,