IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हो गया टीम से बाहर
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं चमके का ये भारत का सितारा, इस वज़ह से हुआ टीम इंडिया से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ कल से लंदन में होने वाले पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया (Team India) को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेल पाएंगे। विराट कोहली को तीसरे टी20 मैच के दौरान ग्रोइन में चोट लगी, जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को ओवल पर पहले वनडे में उनका खेलना संदिग्ध है।

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई के हवाले से कहा कि विराट को पिछले मैच के दौरान ग्रोइन की चोट लगी है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह बल्लेबाजी के दौरान हुआ या फील्डिंग के दौरान हुआ। वह शायद कल (पहला ओडीआई) का मैच नहीं खेलेंगे।

पता चला है कि कोहली (Virat Kohli) टीम बस में नॉटिंघम से लंदन नहीं आए हैं। इसके पीछे मेडिकल जांच एक कारण हो सकता है। विराट कोहली पहले वनडे मैच से बाहर होंगे या नहीं, इस पर भी बीसीसीआई ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टीम बस से लंदन के लिए नहीं रवाना हुए विराट कोहली

टीम बस से लंदन के लिए नहीं रवाना हुए विराट कोहली

सूत्रों के हवाले से पता चल है कि टीम इंडिया की विराट कोहली बस में नॉटिंघम से लंदन नहीं आए। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसके पीछे की वजह विराट का मेडिकल चेक-अप हो सकता है। सोमवार को, केवल एकदिवसीय टीम के लिए चुने गए खिलाड़ियों, शिखर धवन (Shikhar Dhawan), शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) और प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग लिया। हालांकि, ये खिलाड़ी विराट की जगह लेंगे या नहीं इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है।

टीम बस से लंदन के लिए नहीं रवाना हुए विराट कोहली

भारतीय खेमे के करीबी सूत्रों ने बताया कि कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज से आराम मांगा है। इस बीच बीसीसीआई ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वेस्टइंडीज की टीम को चार्टर्ड विमान से मैनचेस्टर से भेजने का फैसला किया है।