IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, टीम में इस खिलाड़ी की वापसी पर जताई खुशी

By Akash Ranjan On July 13th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान, टीम में इस खिलाड़ी की वापसी पर जताई खुशी

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला केनिंग्टन ओवल (The Kia Oval) लंदन में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इग्लैंड की शुरुआत बेहद ख़राब रही। भारत के गेंदबाज़ो ने पहली गेंद से ही हाल बोल दिया।

जिससे इंग्लैंड की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 25.2 ओवर में महज़ 110 रन पर ऑल आउट हो गई और भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके ज़वाब में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाज़ी का जौहर दिखाया और 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज़ की। सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना चुके कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्या कुछ कहा, आइये जानते हैं।

पहले वनडे में मिली शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा

पहले वनडे में मिली शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा

पहले वनडे में मिली शानदार जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा

10 विकेटों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार जीत दर्ज की और इस मैच में मेजबान टीम को पूरी तरह रौंद कर रख दिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद हिटमैन और गब्बर की जोड़ी ने सुनिश्चित किया कि टीम 20 ओवरों के भीतर ही इस छोटे लक्ष्य को हासिल कर ले।

हालांकि भारतीय पारी के दौरान दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच एक-दो बार तालमेल की कमी भी देखने को मिली। लेकिन, इस सलामी जोड़ी ने इंग्लैंड को विकेट लेने के आसपास भी आने का मौका नहीं दिया। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त ले ली है। इस विजयी आगाज के साथ कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) काफी खुश नजर आए।

शिखर की टीम में वापसी को लेकर कप्तान ने जताई खुशी

शिखर की टीम में वापसी को लेकर कप्तान ने जताई खुशी

शिखर की टीम में वापसी को लेकर कप्तान ने जताई खुशी

10 विकेट से भारत को जीत दिलाने के बाद कप्तान हिटमैन की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही थी. इस बारे में मैच प्रजेंटेशन पर बातचीत करते हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा कि,

“आज टॉस जीतना बहुत महत्वपूर्ण था। मौसम और पिच से गेंदबाजों को काफी मदद मिली। हमारे गेंदबाजों ने भी परिस्थितियों का बढ़िया लाभ उठाया। आज हमने बिल्कुल पिच के हिसाब से फील्ड लगाया था। जब पिच ऐसी हो तो आपको कुछ प्लेयर कैचिंग के लिए लगाने पड़ते हैं।

शिखर की टीम में वापसी को लेकर कप्तान ने जताई खुशी

शिखर की टीम में वापसी को लेकर कप्तान ने जताई खुशी

जब हमने पारी की शुरुआत की तो पहले गेंद पर थोड़ी सी गलती हो गई थी लेकिन उसके बाद हमने बढ़िया बल्लेबाजी की। शिखर भी काफी दिनों के बाद खेल रहे हैं लेकिन उनके टीम में आने से टीम को मजबूती मिलती है।”

Tags: IND vs ENG 1st ODI, भारत और इंग्लैंड, रोहित शर्मा,