IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में छक्का लगाते हुए धड़ाम से गिरे ऋषभ पंत! गिरने के बाद उठने का नाम नहीं लिया, देखें वायरल वीडियो

By Akash Ranjan On July 2nd, 2022
IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में छक्का लगाते हुए धड़ाम से गिरे ऋषभ पंत! गिरने के बाद उठने का नाम नहीं लिया, देखें वायरल वीडियो

भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ 111 गेंदों में ताबड़तोड़ 146 रनों की विस्फोटक पारी खेली। पंत की इस पारी उनके बल्ले से एक से बढ़कर एक बेहतरीन शॉट्स निकले। पारी में पंत को एक हाथ से छक्का लगाते हुए देखा गया, तो कभी उन्होंने दूसरे शॉट्स खेले। लेकिन, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पंत शॉट् खेलते हुए पिच पर धड़ाम से गिर जाते हैं, लेकिन फिर भी वह गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचने में क़ामयाब होते हैं।

ऋषभ पंत ने गिरते-पड़ते लगाया चौका, देखें वीडियो

क्रिकेट की दुनिया में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते है। पंत ने अपना कारवां इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में भी जारी रखा। अक्सर देखा गया है कि पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टेस्ट मैच को टी20 और वनडे में बदल डालते है। इसका सीधा उदहारण इसी मैच से लगाया जा सकता है जिसमे पंत ने 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ वह एजबेस्टन में सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

चलिए अब अपने मुद्दे पर आते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पंत (Rishabh Pant) बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत ने जैक लीच की गेंद को हिट करने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठते हैं। जिसकी वजह से वह पिच पर गिर जाते हैं। लेकिन, उनके शॉट्स में काफी ताकत थी कि गेंद आसानी से बाउंड्री पार कर जाती है। वहीं पंत भी इस अविश्वनिय शॉट्स को देखकर काफी खुश हो जाते हैं।

https://twitter.com/ClubJindal/status/1542909828783575040?s=20&t=BPvIz2BRjrovUGR7d8bZew

भारत की पहली पारी में चमके जडेजा और पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में भारत ने 10 विकेट पर 416 रन बनाए। जिसमें टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (146) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) (104) ने शतक जड़े। इनके अलवा कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भी कप्तानी पारी खेलते हुए 16 गेंदों में 31 रन का योगदान दिया। जबकि इंग्लैंड के अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट लेने में सफल रहे।

Tags: IND vs ENG, ऋषभ पंत, एजबेस्टन टेस्ट,
Exit mobile version