IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने पर हार्दिक पांड्या ने अपने वापसी का किया खुलासा, कहा- ‘मुझे पता था कि मैं पहला भारतीय था…’

By Akash Ranjan On July 8th, 2022
IND vs ENG: प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने पर हार्दिक पांड्या ने अपने वापसी का किया खुलासा, कहा- 'मुझे पता था कि मैं पहला भारतीय था...'

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन के एजेस बाउल (Ages Bowl) में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में 8 विकेट पर 198 बनाये। जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर खेले बिना ही 148 रन पर ऑल आउट हो गई।

लिहाजा, भारतीय टीम ने 50 रन सीरीज का पहला मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, भारत को जीत दिलाने में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का अहम योगदान रहा जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने पर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बताया कि उन्होंने जब आखिरी बार टी20 मैच खेला था तब 4 विकेट लिए थे और 30 से अधिक रन बनाए थे। अभी वो अपने क्रिकेट का मजा ले रहे हैं। लंबे ब्रेक में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और वापसी की। उन्होंने कहा कि,

”जब मैंने आख़िरी बार यहां टी20 खेला था तो 4 विकेट के लिए थे और 30 से अधिक रन बनाया था। इसलिए मुझे पता था कि मैं पहला भारतीय था जिसने अर्धशतक बनाया और 4 विकेट लिए। मैं अभी अपने क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं। मेरे लिए अपने शरीर को तैयार करने की तैयारी में काफी समय लग जाता है।”

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आगे कहा कि,

”मैं अभी अपने क्रिकेट का मज़ा ले रहा हूं। मुझे जो लंबा ब्रेक मिला था उस दौरान मैंने अपनी फ़िटनेस और स्किल पर काम किया और लय में वापस लौटा।मुझे लगा कि मुझे उस ब्रेक की जरूरत है। यह अपना 100% देने के बारे में है और जब आप ऐसा नहीं करते हैं, तो खेलने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मुझे उस ब्रेक की जरूरत थी और अब मैं इस समय इस जगह पर आकर खुश हूं।”

हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND 1st T20) के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक था। इस मैच में हार्दिक ने 32 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर आउट हो गए।

रीस टोपली ने उनका विकेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में 4 विकेट भी झटके। उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की और 33 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यही कारण है कि उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

Tags: IND vs ENG, प्लेयर ऑफ़ द मैच, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version