IND vs ENG: भुवनेश्वर कुमार ने किया जादू पहले ही बॉल में इंग्लैंड के कप्तान की उड़ा दी गिल्लियां, देखते ही रह गए बटलर

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने इंग्लैंड और भारत के बीच खेले गए मुकाबले में धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) को पहली गेंद पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। दोनों टीमों के बीच साऊथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम (rose Bowl Cricket Ground) में जबरदस्त मुकाबला खेला गया।
भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 1st T20) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच साउथेम्प्टन के एजेस बाउल (Ages Bowl) में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम को पहला झटका जोस बटलर (Jos Buttler) के रूप में लगा जिनका विकेट भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने लिया।
भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर ही चारों खाने चित हुए बटलर
अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने इंग्लैंड के खिलाफ पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी का मुजायरा किया है। पहले 6 ओवर में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम की नाक में दम करके रख दिया। जिसकी शुरुआत उन्होंने विरोधी टीम के नए नवेले कप्तान जोस बटलर को पहली गेंद पर ही चलता किया।
199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को उनके कप्तान से काफी उम्मीद थी। जो कि हाल ही में आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के आगे जोस बटलर चारों खाने चित हो गए। स्ट्राइक पर आते ही भुवी ने उन्हें जबरदस्त इन-स्विंग गेंद डाली, जिसे पढ़ने में नाकामयाब हुए जोस बटलर की गिल्लियां हवा में उड़ गई।
भुवनेश्वर का शिकार बने जोस बटलर
इंग्लैंड की टीम को पहला झटका कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) के रूप में लगा जो इस मुकाबले में बिना खाता खोले गोल्डन डक का शिकार बन बैठे। इसी के साथ भुवी ने भारत को पहला ब्रेक थ्रू दिलाया। बटलर के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
What a Ball Bhuvi 🔥
Jos Buttler gone for duck #ENGvSA pic.twitter.com/N6VejEv1Ya
— Shivam Jaiswal 🇮🇳 (@7jaiswalshivam) July 7, 2022