Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के बाद बने 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने हुए रोहित शर्मा

By Satyodaya On July 10th, 2022
Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के बाद बने 8 बड़े रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने हुए रोहित शर्मा

Ind vs Eng: इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच को 50 रनों से अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद दूसरे टी-20 मुकाबले में भी टीम इंडिया में सीरीज में अजय बढ़त बनाते हुए इस मुकाबले को भी 49 रनों से जीत लिया है। अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में (2–0) से आगे चल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20 मैच खत्म होने के बाद 8 नए रिकॉर्ड बने है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कई काम कर लिए हैं।

मैच में बने 8 बड़े रिकॉर्ड

1.भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टी-20मैच जीतने के बाद टी-20इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार 14 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

 2. भारतीय गेंदबाजों ने टी-20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को कई बार आउट किया है। जसप्रीत बुमराह ने 2017 में 0 रन पर आउट किया था। जिसके बाद भुवनेश्वर कुमार साल 2021 में एक बार 0 रन पर तथा दूसरी बार 9 रन पर जोस बटलर को पवेलियन भेजा था। भुनेश्वर कुमार ने 2022 में भी दो बार बटलर का विकेट लिया है। जिसमें उन्होंने एक बार भतार को जीरो पर तथा दूसरी बार 4 रन पर आउट किया है।

3. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने 14 विकेट लेकर टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

4. रविंद्र जडेजा ने साल 2022 में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए हैं। इस दौरान जडेजा की औसत 111 रही हैं।

5. रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड में नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ा 46 रन का स्कोर बनाया है।

6. रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 चौके लगाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर 325 चौके लगाने वाले पाल स्टर्लिंग है।

7. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 127 क्रिकेट मैच खेले हैं।

8. कप्तान के रूप में रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा ने 153.88 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें –रोहित और विराट के आराम मांगने पर सौरव गांगुली ने कहा, – ‘मैंने अपने देश के लिए लगातार 13 साल खेले और तुम्हे……

 

Tags: भुवनेश्वर कुमार, रोहित शर्मा,
Exit mobile version