IND vs ENG: भारत के खिलाफ फाइनल मैच में इंग्लैंड चल सकते है ये बड़ी चाल, सलामी जोड़ी में इस धाकड़ बल्लेबाज़ की कराएगा एंट्री

By Akash Ranjan On July 16th, 2022
IND vs ENG: भारत के खिलाफ फाइनल मैच में इंग्लैंड चल सकते है ये बड़ी चाल, सलामी जोड़ी में इस धाकड़ बल्लेबाज़ की कराएगा एंट्री

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।

जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच में इंग्लैंड की सलामी जोड़ी क्या हो सकती है आइये जानते है।

ये होगी इंग्लैंड टीम की सलामी जोड़ी

ये होगी इंग्लैंड टीम की सलामी जोड़ी

इंग्लैंड़ की तरफ से तीसरे मैच में फिलिप सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो (Phil Salt Jonny Bairstow) को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। जेसन रॉय (Jason Roy) को शुरूआती दोनों मैचों में पारी शुरूआत करने का मौका दिया गया था, लेकिन वह ओपनिंग में बल्लेबाजी करते हुए ज्यादा असरदार साबित नहीं हुए। उनकी जगह युवा खिलाड़ी फिलिप सॉल्ट को पारी की शुरूआत करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि फिलिप सॉल्ट नई बॉल के साथ खेलने की क्षमता रखते है।

फिलिप सॉल्ट ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। फिलिप सॉल्ट का वनडे में 128 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है। जो विपक्षी गेंदबाजों पर दवाब बनाने के लिए काफी। वहीं दूसरी जॉनी बेयरस्टो काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने भारत के हाल ही में 5वें टेस्ट मैच में शतक जमाया था। ये दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकते हैं।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

Tags: IND vs ENG, इंग्लैंड, सलामी जोड़ी,
Exit mobile version