IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा अंतिम निर्णायक वनडे मैच कब कहां और कितने बजे देखें? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By Akash Ranjan On July 17th, 2022
सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 3rd ODI) के बीच रविवार, 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (Old Trafford Cricket ground) में तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें सीरीज अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेंगी। दरअसल गुरुवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने मेहमान टीम को 100 रन के बड़े अंतर से हराया था।

जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है। इसके साथ ही अब दोनों सीरीज को सील करने की कोशिश करेंगे। लेकिन उससे पहले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Live Streaming) के बारे में पूरी डिटेल्स आइये जान लेते है।

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

इंग्लैंड और भारत (ENG vs IND) के बीच अबतक ये सीरीज नाटकीय अंदाज में गुजरी है। सबसे पहले बात की जाए पहले मैच की तो इसमें जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की घातक गेंदबाजी के आगे घुटने टेकते हुए इंग्लिश टीम सिर्फ 110 रनों पर सिमट गई थी। जिसके बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की सलामी जोड़ी ने ही टीम इंडिया की झोली में जीत डाल दी थी।

वहीं दूसरे मुकाबले में भी इंग्लैंड टीम के मजबूत बल्लेबाजी क्रम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच का रुख अपनी टीम की ओर मोड़ दिया। सिर्फ 247 रनों का बचाव करते हुए युवा तेज गेंदबाज रीस टॉप्ली (Reece Topley) ने लॉर्ड्स के मैदान पर इतिहास रचते हुए 6 विकेट हासिल कर मेहमान टीम भारत को 146 रनों पर समेटने में मदद की।

कब और कहाँ देख सकते हैं मैच?

कब और कहाँ देख सकते हैं मैच?

इंग्लैंड बनाम भारत के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला 17 जुलाई 2022 (रविवार) को खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे किस समय शुरू होगा?

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा जबकि टॉस शाम 3 बजे होगा।

इंग्लैंड बनाम भारत पहला वनडे लाइव कैसे देखा जा सकता है?

इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। आप SonyLIV ऐप पर भी लाइव देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रेग ओवरटन, डेविड विली, ब्रायडन कार्स, रीस टॉपली।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

Tags: IND vs ENG 3rd ODI, भारत और इंग्लैंड, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,
Exit mobile version