IND vs ENG: 3 खिलाड़ी जिन्होंने अगर इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में नहीं किया अच्छा प्रदर्शन तो हो जायेंगे टीम से बाहर

बीसीसीआई (BCCI) ने IND vs ENG मैच के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा कर दी है। इसमें आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों समेत खराब परफॉरमेंस के चलते टीम से बाहर किए गए खिलाड़ियों को भी स्थान मिला है लेकिन इन खिलाड़ियों को लगातार टीम में बने रहने के लिए अपनी योग्यता को साबित करना होगा।
ऐसा न कर पाने की स्थिति में एक बार फिर से ये खिलाड़ी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) से बाहर हो जाएंगें। आज हम आपको इस लेख में बताएंगें कि वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो IND vs ENG के मैच में बेहतर न कर पाने के बाद एक बार फिर से टीम से बाहर हो सकते हैं।
1-चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टेस्ट टीम के स्थाई सदस्य रहे चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) लगातार खराब प्रदर्शन के कारण वेस्टइंडीज दौरे के बाद टीम से बाहर कर दिए गए थे। अब जब भारतीय टीम को इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच खेलना है तो उनकी वापसी हुई है। वापसी का कारण यह है कि चेतेश्वर पुजारा ने काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी की है।
अब अगर भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) के टेस्ट में चेतेश्वर पुजार का बल्ला न चला तो यह तय है कि एक बार फिर से टीम से बाहर हो जाएंगें। कारण यह है कि अभी कई युवा प्रतिभावान खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए प्रतीक्षारत हैं।
2- शार्दुल ठाकुर
भारतीय टीम का लगातार हिस्सा रहे शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) को एक बार फिर से टीम ने मौका दिया है। काफी समय से यह गेंद व बल्ले से विशेष प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी इनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। यह किसी भी मैच में मैच विनर की भूमिका में नहीं खड़े हो सके हैं।
माना जा रहा है कि बीसीसीआई (BCCI) ने यह उनको आखिरी मौका दिया है। अगर इंग्लैंड बनाम भारत (IND vs ENG) की सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला तो इनकी भी वापसी लगभग तय है। इनके स्थान पर चयनकर्ता दूसरे आलराउंडर खिलाड़ियों को मौका देंगे। अभी टेस्ट टीम के लिए कई आलराउंडर प्रतीक्षारत हैं।
3- शुभमन गिल
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में शुभमन गिल (SUBMAN GILL) को पहले भी चांस मिल चुका है। अपने करियर के शुरुआती मैचों में अच्छा करने के बाद इनका बल्ला खामोश हो गया था। इस बार आईपीएल (IPL) में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद इनको फिर से चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया का हिस्सा बनाया है। शुभमन गिल को भारतीय टीम का स्थाई सदस्य होने के लिए इंग्लैंड के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन करना होगा।
ऐसा न कर पाने की स्थिति में इनको फिर से टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा। वैसे इस युवा बल्लेबाज में क्रिकेट की काफी प्रतिभा है। इस युवा खिलाड़ी की सभी पूर्व क्रिकेटरों ने तारीफ की है लेकिन यह सब कुछ तब ही तय हो पाएगा जब यह युवा खिलाई अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन इंग्लैंड बनाम भारत (IND vs ENG) के मैच में करे।
Tags: चेतेश्वर पुजारा, भारतीय क्रिकेट टीम, शुभमन गिल,