IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में इन 11 खिलाड़ियो के साथ उतरेंगी मिताली राज, दिग्गज की होगी टीम में वापसी

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी बहुत बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश महिला टीम के सामने हैं. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. जिससे वो मुकाबला जीतकर विश्व कप की रेस में बनी रहे और टीमों को भविष्य में चुनौती दे सके.
बल्लेबाजी में मिताली राज नहीं करेंगी कोई बड़ा बदलाव
सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो अनुभवी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) का खेलना पक्का है. जबकि उनका साथ देने के लिए शेफाली वर्मा को मौका दिया जा सकता है. इस जोड़ी को तेजी से रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाना होगा. जिससे वो ना सिर्फ जीत दर्ज करे बल्कि नेट रनरेट में भी सुधार करे. नंबर 3 पर यस्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) की जगह पक्की नजर आ रही है.
वहीं कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) चौथे नंबर पर खेलती हुई नजर आयेंगी. ये दोनों बल्लेबाज एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (HARMANPREET SINGH) नजर आयेंगी. जो मौजूदा समय में शानदार लय में नजर आ रही है. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋचा घोष (RICHA GHOSH) का खेलना भी तय नजर आ रहा है.
गेंदबाजी में नजर आ सकता है बड़ा बदलाव
बात अगर करें नंबर 7 की तो स्पिन ऑलरांउडर स्नेह राणा (SNEH RANA) का खेलना पक्का लग रहा है. जबकि तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में पूजा वस्त्राकर (POOJA VASTRAKAR) नजर आने वाली हैं, जो मौजूदा समय में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं तेज गेंदबाजी में एक बार फिर से दिग्गज झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) का खेलना तय है.
उनका साथ देने के लिए टीम में रेणुका सिंह (RENUKA SINGH) को मौका दिया जा सकता है. जो टीम में मेघना सिंह (MEGHANA SINGH) की जगह ले सकती है. वहीं स्पिन गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ की जगह अब कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) पूनम यादव (POONAM YADAV) को मौका दे सकती है.
यहाँ पर देखें भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूनम यादव.
Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज,