IND vs AUS: रोहित शर्मा की अभ्यास मैच में खराब बल्लेबाजी पर बुरी तरह से भड़के फैंस, केएल राहुल को मिला प्यार
IND vs AUS: रोहित शर्मा की अभ्यास मैच में खराब बल्लेबाजी पर बुरी तरह से भड़के फैंस, केएल राहुल को मिला प्यार

टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम को 2 अभ्यास मैच खेलने थे. जिसमें से पहला मैच आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जा रहा है. जहाँ पर आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए. सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित शर्मा जमकर ट्रोल हुए तो वहीं केएल राहुल को सपोर्ट मिला.

रोहित शर्मा को फैंस ने जमकर किया ट्रोल

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए केएल राहुल ने 33 गेंदो में 57 रनों की शानदारी पारी खेली. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने खराब बल्लेबाजी करते हुए 14 गेंदो में 15 रन बनाए. विराट कोहली भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 50 रन बनाए तो वहीं हार्दिक पांड्या सिर्फ 2 रन ही जोड़ सके.

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी 20 रन ही बना पाए. अंत में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने 6-6 रन बनाए. जिसके कारण भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 186 रन बनाए. फैंस सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा से नाराज दिखे तो वहीं केएल की जमकर तारीफ की.

यहाँ पर देखें ट्वीट