IND vs WA XI: "इसे टीम से अब बाहर भगा दो" टी20 विश्व कप से पहले फैंस ने शुरू कर दी केएल राहुल को बाहर करने की मांग
IND vs WA XI: "इसे टीम से अब बाहर भगा दो" टी20 विश्व कप से पहले फैंस ने शुरू कर दी केएल राहुल को बाहर करने की मांग

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर 2 अभ्यास मैच वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. जिसमें से दूसरे मैच में भारतीय टीम को 36 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के लिए फैंस कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल की धीमी बल्लेबाज को जिम्मेदार मानते हैं. जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तेजी से उठ रही है.

केएल राहुल को बाहर करने की उठी मांग

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी गई थी. जहाँ पर उन्होंने बतौर बल्लेबाज जरूर अर्धशतक लगाया, लेकिन उनकी धीमी पारी अंत में भारतीय टीम को बहुत ज्यादा भारी पड़ गया. केएल राहुल ने 75 रनों की पारी खेलने के लिए 55 गेदो का सामना किया.

जिसमें से 35 रन उन्होंने आखिरी 16 गेंदो में बनाए. वहीं पहले 39 रन बनाने के लिए 39 गेंदे खेली. जो अंत में टीम को भारी पड़ी. वहीं एक बार फिर से आखिरी ओवर में हर्षल पटेल मंहगे साबित हुए. जिसके कारण ही फैंस इन दोनों को ट्रोल कर रहे हैं और टीम से बाहर करने की मांग उठा रहे हैं.

यहाँ पर देखें ट्वीट