IND vs AUS: पिछले मैच में मरोड़ी थी गर्दन! इस मैच में प्यार से लगाया गले, रोहित शर्मा-दिनेश कार्तिक के ब्रोमांस का VIDEO हो रहा वायरल

By Akash Ranjan On September 24th, 2022
IND vs AUS: पिछले मैच में मरोड़ी थी गर्दन! इस मैच में प्यार से लगाया गले, रोहित शर्मा-दिनेश कार्तिक के ब्रोमांस का VIDEO हो रहा वायरल

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने बीते शुक्रवार को नागपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। इस मुकाबले में कप्तान रोहित ने अपना हिटमैन वाले अंदाज में 46 रन बना कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि अंत में दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर फतेह करने में अपना योगदान दिया।

कार्तिक के इस कारनामे के बाद क्रीज पर मौजूद हिटमैन ने दौड़ते हुए उन्हें गले लगा लिया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को लगाया गले

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को हमेशा से ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पसंदीदा खिलाड़ियों में माना जाता रहा है। साल 2018 में निदाहास ट्रॉफी में दिनेश की 38 रनों की आक्रमक पारी को कौन ही भूल सकता है। 37 वर्षीय कार्तिक का कुछ ऐसा ही अंदाज शुक्रवार को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान देखा गया।

जब उन्होंने मुकाबले के आखिरी ओवर में 2 गेंदों में 10 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की दहलीज पार कराई।

इस समय दूसरे छोर पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा ने खुश होकर दौड़ते हुए दिनेश को गले लगा लिया। जिसको देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे, इसके अलावा फैंस को पहले टी20 मैच में घटित हुई एक घटना भी याद आ गई जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने दिनेश कार्तिक को कैमरन ग्रीन के LBW आउट होने पर अपील नहीं करने के चलते गर्दन पकड़ ली थी।

यहाँ देखें वीडियो

ऐसा रहा मैच का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा टी20 मैच आज नागपुर के विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन (Vidarbha Cricket Association Stadium Nagpur) में खेला गया। भारत की तरफ से कमबैक करते हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने घातक गेंदबाजी की। स्टीव स्मिथ को जो गेंद उन्होंने डाली वो इस मैच में चर्चा का विषय रहा, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में कप्तान आरोन फिंच रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने 7.2 ओवर में ही 92 रन बना कर मैच जीत लिया।

Tags: दिनेश कार्तिक, नागपुर, भारत और ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा,