सिर्फ़ शतक नहीं दोहरा शतक लगाता है ये गोलगप्पे बेचने वाले का लड़का, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मचा रखा है कोहराम! जल्द ही लेगा रोहित शर्मा की जगह

भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का बल्ला घरेलू क्रिकेट में जम कर रनो की बौछार कर रहा है। साल 2022 में आईपीएल (IPL) से लेकर रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) और अब दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में 20 साल के इस खिलाड़ी के बल्ले से रनों का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, इस समय यानि 23 सितंबर को दक्षिण क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच दिलीप ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।
इस मैच में पश्चिम की ओर से खेलते हुए यशस्वी जायसवाल दिन के खेल की समाप्ति तक 244 गेंदों में 209 रन बनाकर नाबाद हैं। निर्णायक मैच में उनके द्वारा खेली गई इस पारी का मोल काफी ज्यादा है। हालांकि इससे पहले भी जायसवाल अहम मैचों में बड़ी पारी खेल चुके हैं।
यशस्वी जायसवाल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मचा रखा है कोहराम

रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल में मुंबई और मध्यप्रदेश की भिड़ंत हुई थी। हालांकि अंत में एमपी ने खिताब अपने नाम किया था। लेकिन मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल के बाद दोनों सेमीफाइनल और फिर फाइनल में अर्धशतक जड़ा। यहां रनों के साथ शुरू हुई उनकी दोस्ती अभी भी बरकरार है।
दिलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यशस्वी के बल्ले से दोहरा शतक निकला था और अब फाइनल में भी वे शतक जड़ने के साथ ही दोहरे शतक की कगार पर खड़े हैं। दक्षिण के गेंदबाजों की धुलाई करते हुए जायसवाल ने अबतक 20 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 175 रन बनाए हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन के साथ ही अपनी टीम में मौजूद श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान जैसे दिग्गजों को पछाड़ दिया है।
नेशनल टीम में जल्द सलामी बल्लेबाज बन सकते हैं यशस्वी जायसवाल

गौरतलब है कि भारतीय सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम को भी मौजूदा समय में ऐसे ही खिलाड़ियों की दरकार है जो बड़े मौकों पर बड़ी पारियों से टीम के लिए योगदान दे सके। ऐसे में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को जल्द ही नेशनल टीम की ओर से बुलावा आ सकता है क्योंकि बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के नाते वह टीम में एक नया आयाम जोड़ते हैं और खेल की गति को भी संचालित करने की बखूबी क्षमता रखते हैं।
जायसवाल के घरेलू क्रिकेट के आंकड़े भी शानदार है, उन्होंने 7 फर्स्ट क्लास मैचों में 76 की औसत के साथ 899 रन बनाए हैं। जसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक भी शमिल है, जबकि लिस्ट-ए में 48 की अविश्वसनीय औसत लेकर 1115 रन अपने खाते में जोड़े हैं। इसके अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उनका पराक्रम पूरी दुनिया देख चुकी है। आने वाले समय में यशस्वी को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) या शिखर धवन का विकल्प माना जा सकता है।
Tags: दिलीप ट्रॉफी, दोहरा शतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट, यशस्वी जायसवाल,