IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ लाज़ बचाने के लिए 3 बड़े बदलाव करेंगे रोहित शर्मा, ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

रोहित शर्माः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 राऊंड का पांचवा मुकाबला भारत (INDIA) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 8 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
भारतीय टीम ने अपना पिछला मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) से 6 विकटों से हारा था। जिसके बाद टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पूरा पानी फिर गया। भारत ने इस मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम दोनों में ही अपना इंटेट नहीं दिखाया जो उनसे उम्मीद थी।
भारतीय टीम अगर यह मैच जीत भी गई तब भी वह फाइनल की ओर शायद की प्रवेश कर पाए। लेकिन यह मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बहुत तैयारी करवा सकता हैं। आइए इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 कैसी रहेगी आपको बताते हैं-
भारत की टॉप ऑर्डर

एशिया कप 2022 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारतीय टीम अफगानिस्तान के साथ खेलेगी। भारतीय टीम इस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल के ओपनिंग बल्लेबाजी क्रम के साथ ही उतरते हुए नजर आएगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) की ओपनिंग साझेदारी इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार ही अच्छी नजर आई हैं।
रोहित शर्मा पिछले मुकाबले में शानदार नजर आए थे। उम्मीद रहेगी रोहित अपना फॉर्म बरकरार रखें और केएल राहुल अच्छी पारी खेलते हुए नजर आए। तीन नंबर पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नजर आएंगे, विराट श्रीलंका के खिलाफ शून्य में आऊट जरूर हुए थे। लेकिन उनका फॉर्म इस वक्त अच्छा नजर आ रहा हैं। ऐसे में उनसे भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
सूर्या के जिम्मे रहेगा मिडिल ऑर्डर

नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) फिर अपना कहर बरपाते नजर आएंगे। सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली थी लेकिन वह पारी थोड़ी धीमी थी, अफगानिस्तान के मुकाबले में हम उनके बल्ले से कुछ हवाई फायर शॉर्ट देखने की उम्मीद हैं। नंबर-5 पर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नजर आएंगे।
हार्दिक का पिछली दोनों पारियों में बल्ले और गेंद दोनों से शांत हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ उनका पहला वाला अंदाज देखने मिल सकता हैं। नंबर-6 पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) नजर आएंगे। नंबर-7 पर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नजर आ सकते हैं। अक्षर ने अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा उन्हें प्लेइंग 11 में मौका देते नजर आ सकते हैं।
रवि बिश्नोई की होगी प्लेइंग 11 में वापसी

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ नजर आएगी, जिसमें हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार (BHUVNESHWAR KUMAR) और अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) शामिल हैं।
स्पिन गेंदबाजी में रोहित शर्मा रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) की वापस से प्लेइंग 11 में वापसी कराते नजर आ सकते हैं। रवि बिश्नोई का पिछला मैच पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गया था। युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) और अक्षर पटेल टीम में अन्य स्पिनर के रूप में शामिल रहेंगे। युजवेंद्र चहल का पिछला मैच शानदार गया था। वह इस मैच में भी अपना फॉर्म बरकरार रखने के पीछे जाना चाहेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
Tags: एशिया कप 2022, भारत बनाम अफगानिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,