IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने शतक और भुवी ने पंजे से मचाया आतंक! 101 रनो से भारत ने दर्ज की बड़ी जीत

By Akash Ranjan On September 8th, 2022

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पांचवां मुकाबला 8 सितम्बर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। सुपर 4 में अफ़ग़निस्तान और भारत ने अपने दोनों शुरूआती मैच में हार का सामना कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुके है। वही, इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीत कर गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने विराट कोहली (Virat Kohli) की शतक के बदौलत 20 में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाये। जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाये। और भारत ने एशिया कप 2022 के अपने आखिरी मुकाबले को रनो से जीत लिया।

भारत की पारी 20 ओवर में – 212/2

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में लोकेश राहुल (KL Rahul) के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) ने पारी की शुरुआत की। पॉवरप्ले खत्म होने पर दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय पारी का अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली ने 11वें ओवर में 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। ये विराट कोहली का इस एशिया कप में तीसरा अर्धशतक है और 33वां अंतर्राष्ट्रीय टी20 हाफ सेंचुरी।

विराट कोहली के बाद आज कप्तानी कर रहे लोकेश राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। राहुल ने चौके के साथ 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ विराट और राहुल की सलामी जोड़ी ने शतकीय साझेदारी भी पूरी की। लोकेश और विराट ने पहले विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की।

फरीद अहमद (Fareed Ahmad) ने 13वें ओवर में सलामी जोड़ी को तोड़ा, उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर लोकेश राहुल को बॉउंड्री पर कैच आउट कराया। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर फरीद अहमद ने यादव को बोल्ड किया और एक ही ओवर में 2 विकेट लिए।

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा 71वां शतक

विराट कोहली (Virat Kohli) का इंतजार खत्म हो गया। उन्होंने 33 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। कोहली का टी20 में यह पहला शतक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 71वां सैंकड़ा है। विराट ने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में डे-नाइट टेस्ट में नवंबर 2019 में लगाया था।

इसके बाद विराट ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। विराट ने नाबाद 122 रन बनाए। विराट का ये पहला अंतर्राष्ट्रीय टी20 शतक है। विराट ने 61 गेंदों में 122 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 12 चौके जड़े। भारत ने अफगानिस्तान को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया।

अफगानिस्तान की पारी, 20 ओवर में –111/8

एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने हजरतुल्लाह (Hazratullah Zazai) और रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की सलामी जोड़ी आई। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने पहला ओवर संभाला और दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर शानदार शुरूआती दिलाई। पहले ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर ने हजरतुल्लाह (शून्य) को एलबीडबल्यू आउट किया। इसके बाद ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज को भी शून्य पर आउट किया।

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपने दूसरे ओवर और पारी के कुल तीसरे ओवर में भी दो विकेट लिए। भुवनेश्वर ने चौथी गेंद पर करीम जनात (Karim Janat) और छठी गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान (Najibullah Zadran) को आउट किया। करीम दो रन बनाकर कोहली को कैच थमा बैठे। उनके बाद नजीबुल्लाह खाता खोले बगैर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। टीम को पांचवां झटका अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने दिया।

उन्होंने अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी को एलबीडब्ल्यू कर दिया। नबी ने सात गेंद पर सात रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने अपने चौथे ओवर में अफगानिस्तान को एक और झटका दिया। उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। अफगानिस्तान को सातवां झटका 14वें ओवर में लगा। दीपक हुड्डा ने राशिद खान को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। राशिद ने 19 गेंद पर 15 रन बनाए।

Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, भारत और अफगानिस्तान,
Exit mobile version