टेम्बा बवुमाः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी20 सीरीज को 2-1 की जीत के साथ खत्म किया हैं। अब 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ (EKANA CRICKET STADIUM LUCKNOW) में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा।
टी20 सीरीज हारने के बाद अफ्रीकी टीम वनडे जीतने का प्लान बना रही होगी। साऊथ अफ्रीका के साथ अच्छी बात यह हैं कि उन्होने वनडे की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। टी20 सीरीज वह वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम वनडे सीरीज में नजर आने वाली हैं।
साऊथ अफ्रीका ने सिर्फ दो बदलाव करते हुए जानेमन मलान (JANNEMAN MALAN) और ऐडिले फेलिक्यो (ADILE PHELUKWAYO) को शामिल किया हैं। भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में साऊथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा किस प्लेइंग 11 को मौका देने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।
साऊथ अफ्रीका की टॉप ऑर्डर

साऊथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई दिखाई थी। टीम वनडे सीरीज की शुरूआत अपने पहले वाले प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए करना चाहेगी। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के मुकाबलो में साऊथ अफ्रीका की ओपनिंग जोडी ज्यादा कमाल करते हुए नजर नहीं आई थी।
टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) और क्विंटन डिकॉक (QUINTON DE KOCK) के बीच हमने किसी भी मैच में साझेदारी नहीं दिखी। जो कि वर्ल्ड कप से पहले टीम को अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। डिकॉक ने दूसरे और तीसरे मुकाबले में दो अर्धशतकीय पारी खेल फॉर्म बनाए रखा हैं। लेकिन तीनों की मैचों में कप्तान टेम्बा बवुमा का बुरा हाल हैं।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीद उनको फॉरेम वापस दिलाने में मदद कर सकता हैं। साऊथ अफ्रीका टेम्बा बवुमा और डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। तीन नंबर पर ऐडन मार्करम (AIDEN MARKARAM) और चार नंबर पर रीजा हैंड्रिक्स (REEZA HENDRICKS) नजर आएंगे।
डेविड मिलर का फिर दिखेगा जलवा

डेविड मिलर (DAVID MILLER) की विस्फोटक बल्लेबाजी का हर कोई फैन हैं। भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मिलर ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद तीसरे टी20 मुकाबले में 5 गेंदों में 19 रनों की नाबाद पारी खेल अपने फैंस को ललचाने का काम किया था। क्रिकेट उनके बल्ले से और विस्फोटक पारियां देखने के लिए बेताब बैठे हैं।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में डेविड मिलर के अपने फॉर्म को और शानदार बनाने के लिए समय होगा। ड्वेन प्रिटोरियस (DWAYNE PRETORIUS) और केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) साऊथ अफ्रीका के लिए मैच फिनिश करते हुए नजर आएंगे।
टेम्बा बवुमा इन गेंदबाजों पर भरोसा जताते नजर आएंगे

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में अफ्रीकी गेंदबाजों का बुरा हाल था। लेकिन आखिरी मैच में टीम ने शानदार वापसी की। कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA), वेन पार्नेल (WAYNE PARNELL) , केशव महाराज और ड्वेन प्रिटोयिरस कमाल की गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे।
टेम्बा बवुमा भारत के खिलाफ वनडे मैचों में टी20 में प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों को मौका देते नजर आएंगे। वेन पार्नेल, केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ), कगिसो रबाड़ा, लुंगी एंगिडी (LUNGI ANGIDI) और एनरिक नॉर्टजे (ANRICH NORTJE) साऊथ अफ्रीका की गेंदबाजी क्रम का हिस्सा रहने वाले हैं।
भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए साऊथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बवुमा (कप्तान), ऐडन मार्करम, रीजा हैंड्रिक्स, डेवि़ड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाड़ा, लुंगी एन्गिडी, एनरिक नॉर्टजे।
