ICC T20 WORLD CUP 2022: पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 से उठा पर्दा, इन खिलाड़ियो को मिलेगा खेलने का मौका

By Satyodaya On September 30th, 2022
वनडे वर्ल्ड कप

ICC T20 WORLD CUP 2022: साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम खेल रही है। इसके बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी पड़ेगी। इसके लिए टी20 विश्व कप 2022 में शामिल खिलाड़ियों को आराम दिया जा रहा है, तो वहीं शिखर धवन की कप्तानी में नई टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी।

अगर टी-20 विश्व कप की बात करें तो भारत को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ लड़ना है। ऐसे में भारतीय टीम जो इस समय चोट से परेशान है अपने प्लेइंग इलेवन का चुनाव पहले से ही कर सकती है टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और अभी इन खिलाड़ियों में से पहले मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। आइए आपको बताते हैं।

यह रहेंगे ओपनर बल्लेबाज

भारत के लिए एशिया कप में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी। पर टी-20 विश्व कप के दौरान आस्ट्रेलिया की पिचों पर खेलना बहुत मुश्किल है। ऐसे हैं हो सकता है कि ओपनर बल्लेबाजों को बदला जाए। लेकिन संभावना यह भी है कि ओपनर बल्लेबाज नहीं बदले जाएंगे। इस दौरान रोहित शर्मा और केएल राहुल की ही जोड़ी को मैदान पर उतारा जाएगा। नंबर 3 पर विराट कोहली का खेलना ही तय है।

यह रहेगा मिडिल ऑर्डर

मिडिल ऑर्डर में जो खिलाड़ी खेलेंगे, उन्हें सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक और दीपक हुड्डा के खिलाड़ी शामिल है। क्योंकि चोटिल होने की वजह से रवींद्र जडेजा चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। ऐसे में अक्षर पटेल प्लेइंग 11 में शामिल होना पक्का है। दिनेश कार्तिक के अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को भी मौका मिला है।

टीम में शामिल गेंदबाज

टीम में गेंदबाजी के लिए भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल , मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह के तौर पर शामिल हैं,तो वही स्पिनर के रूप में युज़वेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन को टीम में लिया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए ये रही भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।

स्टैंड बाय खिलाड़ियों में मोहम्मद सिराज, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर हैं

यह रही संभावित प्लेइंग इलेवन टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल,भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।

इसे भी पढ़ें-खत्म होने का नाम नहीं ले रही भारतीय टीम की मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह तगड़ा झटका देकर टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,