खत्म होने का नाम नहीं ले रही भारतीय टीम की मुश्किलें, जसप्रीत बुमराह तगड़ा झटका देकर टी20 वर्ल्ड कप से हुए बाहर

By Twinkle Chaturvedi On September 29th, 2022
जसप्रीत बुमराह (शिवम मावी)

भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) जो एशिया कप (ASIA CUP) 2022 का हिस्सा नहीं बने थे। जिनकी गेंदबाजी से भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी फीकी पड़ी थी। बुमराह ने हाल ही में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ घरेलू सीरीज से वापसी की थी। लेकिन बुमराह उतने किफायती नजर नहीं आए थे। वह अपनी लय में नहीं दिखे थे

कल 28 सिंतबर को खेले गए साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ पहले मैच में जसप्रीत बुमराह निगल के चलते बाहर हो गए। तब से ही अंदेश लग रहा था की बुमराह के साथ कुछ ठीक नहीं हैं। और वह अंदेशा आज सच हो गया हैं।  आज बीसीसीआई (BCCI) के सूत्र के अनुसार बुमराह अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भारत की गेंदबाजी क्रम में एक अहम खिलाड़ी हैं। एशिया कप में उनके गैरमौजूदगी का टीम को अच्छा खासा नुकसान उठाना पड़ा था। लेकिन बुमराह की वापसी ने टीम की मुसिबत को हल करने का काम किया था। हाल ही में आस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान बुमराह थोडे लय में नहीं दिखे थे।

लेकिन उम्मीद थी की वह वापसी कर लेंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं। बुमराह आस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी महंगे साबित होते दिखे थे। जिसके बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज पहले से और भी ज्यादा अहम हो गई थी। लेकिन कल पता चला कि बुमराह चोटिल हो गए और वो बाहर हो गए। जिससे सभी को बड़ा झटका लगा था। क्योंकि वापसी के बाद उन्होने सिर्फ 2 ही मैच खेले थे।

आज जो खबर आयी उससे तो सबके पैरों तले जमीन ही खिसक गयी। बीसीसीआई के सूत्र के अनुसार जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।  बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  कहा, बुमराह निश्चित तौर पर विश्व टी20 नहीं खेलेंगे। उनकी पीठ की गंभीर स्थिति है। यह स्ट्रेस फ्रैक्चर है और वह छह महीने के लिए बाहर हो सकते हैं।

बुमराह की जगह किसे मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

जसप्रीत बुमराह अगर बाहर होते हैं तो भारतीय टीम बड़ी मुसिबत में फंसने वाली हैं। क्योंकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ जो गेंदबाज वर्ल्ड कप की हिस्सा हैं उनका प्रदर्शन तो निराशाजनक था। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ हर्षल, अर्शदीप और दीपक ने अच्छा खेल दिखाया हैं। मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। लेकिन वह कब तक ठीक होंगे यह भी नहीं कहा जा सकता हैं।

दीपक हुड्डा (DEEPAK HODDA) भी चोट के चलते अभी बाहर हैं।  ऐसे में भारत के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। मोहम्मद शमी और दीपक चाहर ही बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। उम्मीद होगी की बीसीसीआई किसी अच्छे नतीजे से इन सारी मुश्किलों का हल करें।

Tags: जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,