ICC ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर और रिजवान की जोड़ी को बना दिया नंबर-1, जानें भारत के सलामी जोड़ी को कहां दी जगह

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 शुरू होने में ज्यादा समय नही बचा हैं, 16 अक्टूबर को यह टूर्नामेंट दस्तक देने वाला हैं और फिर 13 नंवबर को हमें इसका विजेता मिल जाएगा। आईसीसी (ICC) ने वर्ल्ड कप से 16 टीमों की ओपनिंग जोड़ी की रैकिंग जारी कर दी हैं। ओपनिंग जोड़ी ही टीम के लिए खेल को आसान करते हुए नजर आती हैं। ओपनिंग जोड़ी के बीच लंबी साझेदारी मैच जीतने के कारण बन जाती हैं।
आईसीसी (ICC) द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट में उन सलामी जोडियों को जगह मिली हैं, जो शानदार साझेदारी निभाते हुए नजर आए हैं। आईसीसी (ICC) ने इस लिस्ट में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी बाबर आजम (BABAR AZAM) और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) को नंबर-1 का तमगा दे दिया हैं। आइए जानते हैं भारत की ओपनिंग जोड़ी को इस लिस्ट में कौन सा स्थान मिला हैं-
बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी बनी नंबर-1

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) और बाबर आजम (BABAR AZAM) अपना खेल तो शानदार बनाते हैं लेकिन साथ में ही अपनी साझेदारी को भी खास बनाने में लगे रहते हैं। जिसका आईसीसी (ICC) ने उनको इनाम दे दिया हैं। आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी को ओपनिंग जोड़ी की रैकिंग में नंबर-1 का ताज दे दिया हैं।
पाकिस्तान (PAKISTAN) की टीम इन दो बल्लेबाजों पर पूरी तरह से निर्भर नजर आती हैं। इन दोनों का बल्ला चलना टीम को आसानी से मैच में जीत दिला जाती हैं। बाबर आजम ने पिछले पांच मैचों में 130 के स्ट्राइक रेट से 4,87,9,36,8 रन बनाए हैं। वहीं रिजवान ने पिछले पांच मैचों में 1,63,88,8,88 रन बनाए हैं। यानि कि दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर कुल 392 रन बनाए हैं।
केएल राहुल और रोहित शर्मा को मिला दूसरा स्थान

केएल राहुल (KL RAHUL) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की ओपनिंग जोड़ी को आईसीसी (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप की सबसे खतरनाक जोड़ियों में से एक माना हैं। जिसके चलते आईसीसी (ICC) ने इनको नंबर-2 स्थान पर रखा हैं। दोनों ही बल्लेबाज इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।
आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में दोनों के बल्ले से रन निकले थे। दोनो की जोड़ी के ऊपर भारत के पिछले टी20 वर्ल्ड कप के चेहरे की जिम्मेदारी रहेगी। पिछले पांच टी20 मैचों में केएल राहुल 57,51,1,10,55 रन और रोहित शर्मा 0,43,0,17,46 रन बनाए हैं। यािन की दोनो बल्लेबाजों ने मिलकर 280 रन बनाए हैं।
How do the opening pairs stack up at the #T20WorldCup?https://t.co/E0gv7RliOc
— ICC (@ICC) October 10, 2022
इन ओपनिंग जोड़ी ने बनाई हैं टॉप-10 में जगह

न्यूजीलैंड की ओपनिंग जोड़ी डेवॉन कॉन्वे और मार्टिन गाप्टिल को आईसीसी (ICC) ने नंबर-3 स्थान पर रखा हैं। चार नंबर पर आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी ऐरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर को जगह मिली हैं। नंबर-5 पर श्रीलंका के पथुम निशांका और कुशल मेंडिस हैं। नंबर-6 पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई हैं।
नंबर-7 पर इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी जोस बटलर और एलेक्स हेल्स हैं। आठवें नंबर पर साऊथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और टेम्बा बवुमा को मिली हैं। नौवें नंबर पर आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और एंडी बालबर्नी हैं। दसवें नंबर पर यूएई के बल्लेबाज मोहम्मद वसीम और चिराग सुरी हैं।
Tags: आईसीसी, केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप 2022, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, रोहित शर्मा,