हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में हार्दिक पांड्या ने लास्ट ओवर में अपनी शानदार पारी खेलकर मैच को 168 रन तक पहुंचाया है। सेमीफाइनल मैच के लिए उतरी टीम इंडिया कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। टीम इंडिया के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या जब अपनी पारी खेल रहे थे, तब उनकी पत्नी उनको चियर कर रही थीं। खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टेडियम में बैठकर उनका हौसला बढ़ा रहीं थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इस पारी से पहले टी20 विश्वकप 2022 में एक बड़ी पारी खेलने को तरस रहे थे, ऐसे में सेमीफाइनल के बड़े मौके पर उनके द्वारा अहम रन आने के बाद स्टैंड में बैठे सभी दर्शक खुशी से झूम उठे। उनकी पत्नी नताशा स्टोनकोविक भी उनको चियर करने मैदान में पहुंची थीं।

यहां देखें हार्दिक पांड्या की पत्नी का वीडियो ट्वीट

टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल यानि टीम इंडिया की सलामी जोड़ी उसे अच्छी शुरुआत देती और पावरप्ले का फायदा उठाती तो 168 का टारगेट ज्यादा भी हो सकता था लेकिन बल्लेबाजी की अच्छी परफॉर्मेंस देती।

आखिरी में अगर हार्दिक पंड्या का बल्ला नहीं चलता तो ये स्कोर भी मुश्किल था।  टीम इंडिया की सलामी जोड़ी टी20 वर्ल्ड कप में पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच पावर प्ले से नहीं खेल पाई। एक भी मैच ऐसा नहीं रहा जहां भारत को मजबूत शुरुआत मिली हो और पावरप्ले में टीम ने अच्छा किया हो। सेमीफाइनल में हालांकि उम्मीद थी कि रोहित-राहुल की जोड़ी अपनी लय हासिल करेगी और बड़े मैच में अच्छा करेगी। लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ।

वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को इंग्लैंड से करारी हार मिली है। टीम इंडिया की हार सही रणनीति न होने, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमी के चलते हुई है। केएल राहुल को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका खेल इसके बिल्कुल विपरीत देखने को मिला है। वो इस अहम मुकाबले में 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए और टीम इंडिया मझदार में छोड़कर चले गए।