IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ छक्का जड़कर की धोनी की बराबरी, लिस्ट में अभी भी कोहली सबसे आगे

By Sameeksha dixit On August 29th, 2022
IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ छक्का जड़कर की धोनी की बराबरी, लिस्ट में अभी भी कोहली सबसे आगे

एशिया कप में हुए भारत-पाकिस्तान के पहले मैच में भारत ने धमाकेदार जीत हासिल की हैं, जिसके हीरो बने हैं हार्दिक पांड्या, हार्दिक  ने 17 गेंदों में 33 रनों की जबरदस्त पारी खेली. जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया हैं. पांड्या ने आखिरी ओवर की चौथी ही गेंद पर छक्का ठोक दिया ओर टीम इंडिया जीत गईं. भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने इसी के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली हैं. आइए जानें पूरी खबर

हार्दिक पांड्या ने खेली यादगार पारी

हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम को अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बलबूते पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 के महा-मुकाबले में 5 विकेट से जीत दिला दी हैं. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए. इसके बाद 148 रनो के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांड्या ने 17 गेंदों में नाबाद 33* रन ठोक दिए. अपने इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उनको ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया.

हार्दिक पांड्या ने कर लिए महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी. पांड्या ने इसी के साथ ही पूर्व भारतीय कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. हार्दिक पांड्या ने T20 इंटरनेशनल मुकाबलो में तीसरी बार भारतीय टीम को छक्का जड़कर जीत दिलाने का करिश्मा किया है.

इस लिस्ट में कोहली टॉप पर मौजूद

हार्दिक पांड्या ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है. महेंद्र सिंह धोनी ने T20 इंटरनेशनल मैचों में तीन बार भारत को जबरदस्त छक्का ठोक कर जीत दिला चुके हैं. इस श्रेणी में विराट कोहली टॉप पर हैं. जो टीम इंडिया को T20 इंटरनेशनल मैचों में 4 बार विजय-श्री का छक्का जड़ चुके हैं.

T20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा बार छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाने वाले खिलाड़ी

1. विराट कोहली – 4 बार

2. हार्दिक और महेंद्र सिंह धोनी – 3 बार

READ MORE: टॉस के मामले में Virat Kohli से ज्यादा लकी साबित हुए हैं Rohit Sharma, आकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

Tags: एशिया कप, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या,