IPL 2022: हार्दिक पांडया ने रचा वो इतिहास जो महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं कर पाए, निकल गए सबसे आगे

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) और गुजरात टाइटंस के चर्चे खूब है। नई टीम एक के बाद एक रिकार्ड को तोड़ती जा रही है। अपने पहले ही सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) ने इतिहास रच दिया है। टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच जीतकर 16 अंक अर्जित कर लिए हैं। अब वो लगभग प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हर्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की टीम की 8वीं जीत थी। ऐसे में टीम ने शानदार रिकार्ड बनाया है।
8 मैच जीत कर हार्दिक पांडया की टीम ने बनाया रिकार्ड

हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) की गुजरात टाइटंस (GT) ने मौजूदा सीजन में जोरदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अब तक अपने 9 मैचों में 8 मैच जीते हैं। ऐसा करने वाली वो आईपीएल की अकेली टीम बन गई है। इससे पहले इससे पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) (2008) और गुजरात लायंस (2016) ने 7 मैच खेलकर अपने पहले छह मैच जीते थे।
इसके अलावा गुजरात ने 20वें ओवर में लक्ष्य को चेज करने में चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों ने साल 2018 और 2019 में पारी के 20 वें ओवर में पांच मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। अब गुजरात टाइटंस (GT) की टीम भी उनके मुकाबले पर आ गई है।
हार्दिक पांडया ऑरेज कैप की दौड़ में हैं नंबर 3
गुजरात टाइटंस (GT) की टीम अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के गेंदबाजों के अलावा डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और राशिद खान ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। खुद कप्तान हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) ने इस सीजन में वन डाउन पर आकर अच्छी बल्लेबाजी की है। उन्होंने 8 मैचों में 308 रन बनाए हैं।
इसमें 3 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। इनका प्रति मैच औसत 51 रन से ज्यादा का है। हार्दिक पांडया (HARDIK PANDYA) अपने 308 रनों की बदौलत ऑरेज कैप की दौड़ में नंबर 3 पर बने हुए हैं। इसके अलावा वो शानदार गेंदबाजी भी कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 4 विकेट लिए हैं।
Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांडया,
