IPL 2022: शुभमन गिल ने बताया क्यों हार्दिक पांडया इस सीजन कर सकते हैं सलामी बल्लेबाजी, गेंदबाजी को लेकर भी किया खुलासा

By Shadab Ahmad On March 26th, 2022
शुभमन गिल

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन का आगाज होने में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रहस्य और रोमांच की दुनिया का पर्दा उठने ही वाला है। ऐसे में आईपीएल (IPL) के खिलाड़ियों, कोच व फ्रेंचाइजी की ओर से अपनी टीम के दिए गए बयान कितने सच हो पाते हैं, इसकी परीक्षा का दौर भी शुरू होना है। इस बीच गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की ओर से एक नया बयान आया है कि टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) एक नए क्लेवर में दिखाई दे सकते हैं। गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने इसका खुलासा किया है।

इस आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए ओपनिंग करेंगे हार्दिक पांड्या!

आईपीएल

गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (SHUBHMAN GILL) का दावा है कि इस बार के आइपीएल में गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के कप्तान हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) बिल्कुल अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं। वो काफी खुश हैं और टीम के लिए अपने ऊपर ही सबसे बड़ा प्रयोग करते नजर आएंगे। शुभमन गिल (SHUBHMAN GILL) का दावा है कि वह गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के   लिए ओपनिंंग करते नजर आएंगे।

इसके लिए वो काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं। वाकई में यह चौंका देने वाली बात है। बता दें अभी तक हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDAYA) की पहचान एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में है। टीम इंडिया और मुंबई इंडियस (MUMBAI INDIANS) के लिए भी हार्दिक पांड्या मध्यक्रम की बल्लेबाजी करते रहे हैं। अगर वह सच में ऐसा करते हैं तो यह आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन के बड़े प्रयोगों में एक होगा।

शुभमन गिल ने कहा कि आईपीएल के प्रैक्टिस मैच में काफी आनंद किया

आईपीएल

गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के सलामी बल्लेबाजी शुभमन गिल (SHUBHMAN GILL) ने गुजरात टाइटंस के प्रैक्टिस मैच की बातें शेयर करते हुए कहा कि

“ मैंने एक मैच प्रैक्टिस भी की। मुझे मजा आया। जब आप एक हफ्ते बाद बल्लेबाजी करते हैं, तो आपको अपने बेसिक्स के साथ ही खेलना चाहिए। उन्होंने (हार्दिक पंड्या) नई बॉल से शुरुआती 6 ओवर में बल्लेबाजी की। यह एकदम नया था, लेकिन हमने काफी एंजॉय किया। यहां टीम में सभी लोग काफी फ्रेंडली और सपोर्टिव हैं। मैं आईपीएल को लेकर काफी उत्साहित हूं।”

बता दें कि शुभमन गिल (SHUBHMAN GILL) अभी तक क्वारंटीन थे। शुक्रवार को ही उन्होंने प्रैक्टिस मैच की शुरुआत की है। बता दें कि गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) का पहला मैच 28 मार्च को लखनउ सुपर जायंटस से होगा। लखनउ  सुपर टायंटस  इस सीजन की मजबूत टीमों  में शुमार की जा रही है।

 

Tags: आईपीएल 2022, गुजरात टाइटंस, शुभगन गिल,