हार्दिक पांड्या और धोनी के डांस वीडियो की मिल गई असली कोरियोग्राफर, पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने दिए थे कई टिप्स

By Tanu Chaturvedi On December 1st, 2022
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज और न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या का उनकी पत्नी के साथ के वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहा है वीडियो

दरअसल, हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। नताशा स्टेनकोविक के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को हार्दिक पांड्या के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट भी कर रहे हैं। हार्दिक नताशा के डांस स्टेप ठीक तरह से कॉपी नहीं कर पा रहे है। इस पर भी फैंस ने जमकर चुटकी लेना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया है कि बीबी के इशारों पर नाचने वाला।

पत्नी के साथ करते हैं इंज्वाय

हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं, उन्हें ग्राउंड में पत्नी को गले लगाते हुए देखा गया है। हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे, इसके बाद दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली। नताशा का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। साल 2020 में हार्दिक की वाइफ नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम अगस्त्या रखा गया।

नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। नताशा बॉलीवुड में कई फिल्में करते नजर आए थे। इसके अलावा नच बलिये सीजन 9 में भी उन्हें कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने दुबई में हुई एक पार्टी से महेंद्र सिंह धोनी और क्रुणाल पांड्या के साथ अपना एक डांस वीडियो शेयर किया था। फैन्स हार्दिक पंड्या के कूल डांस स्टेप्स को लेकर उनकी खूब तारीफें कर रहे थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।

Tags: एम एस धोनी, टीम इंडिया, नताशा स्टेनकोविक, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version