आस्ट्रेलिया पहुंच कर अपनी प्यारी वाइफ को मिस करने लगे हैं हार्दिक पांड्या, सोशल मीडिया में शेयर की फोटो

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में भारत के सबसे बड़े तुरूप के इक्के साबित होने वाला हैं। हार्दिक कब मैच पलट देंगे इसका अंदेशा खुद उनके साथी खिलाड़ियों को भी नहीं होता हैं। आज भारत अपना पहला वॉर्मअप मैच खेल रही थी जिसमें हार्दिक बल्ले से 27 रनों का शानदार योगदान देते हुए नजर आए थे। लेकिन आस्ट्रेलिया पहुंचे हार्दिक को अपनी वाइफ नताशा (NATASHA STANKOVIC) की काफी ज्यादा याद कर रही हैं। हार्दिक ने नताशा के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं।
नताशा को बहुत ज्यादा मिस कर रहे हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) जितने ज्यादा चर्चा में अपने खेल से रहते हैं उतने ही चर्च में अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी रहते हैं। हार्दिक और उनकी वाइफ नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही छा जाती हैं। दोनों ही एक-दूसरे पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। हार्दिक इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं
जिसके चलते उन्हें अपनी वाइफ से दूर होना पड़ा हैं। हार्दिक आस्ट्रेलिया और नताशा इस वक्त भारत में हैं। आस्ट्रेलिया पहुंचते ही हार्दिक पांड्या नताशा को काफी ज्यादा मिस करने लगे हैं। हार्दिक ने नताशा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए मिस यू लिखा हैं। वहीं नताशा ने भी वहीं तस्वीर शेयर करते हुए बड़ी चीज मिसिंग हैं। दोनों का ही यह अंदाज सोशल मीडिया में सबका दिल जीत रहा हैं।