साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। लेकिन, इसके आगाज से पहले ही हरभजन सिंह (Harbhajan singh) ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें से कई खिलाड़ियों ने इस सीजन आईपीएल 2022 में अपने प्रदर्शन से जमकर हंगामा मचाया था। इन्ही युवाओं को लेकर हरभजन सिंह ने कहा है आइये जानते है।
युवाओं को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan singh) का मानना है कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए अर्शदीप सिंह(Arshdeep Singh), उमरान मलिक(Umran Malik), इशान किशन (Ishan Kishan) और ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) जैसे खिलाड़ियों के पास बड़ा मौका होगा कि वह इस टूर्नामेंटके लिए अपनी दावेदारी को मजबूत कर सकें।
भज्जी ने ये भी कहा है कि यह गायकवाड़, इशान, मलिक और अर्शदीप के पास अच्छा अवसर है कि वो अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींच सकें। हाल ही में युवा खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए हरभजन सिंह (Harbhajan singh) ने कहा कि,
‘यह इन युवाओं के पास बड़ा मौका है कि वे इस साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ खास करें. टीम मैनेजमेंट ने इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है और उनमें काबिलियत है कि वे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले अच्छा प्रदर्शन करें.’
भज्जी की नजरें युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर है टिकी

बता दें आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खेमे से खेलते हुए तेज स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी गेंदबाजी का एक अलग नजारा पेश किया था। उन्होंने अपने घातक प्रदर्शन के दम पर पर्पल कैप अपने नाम की। वहीं उनके प्रदर्शन से Harbhajan Singh भी काफी प्रभावित है। भज्जी ने हाल ही में कहा कि उनकी नजरें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर टिकी होंगी। हरभजन सिंह ने कहा कि,
‘युजवेंद्र चहल अभी अपनी बेस्ट फॉर्म में हैं, आईपीएल में उसने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 विकेट चटकाए जो इस सीजन में किसी भी गेंदबाज की ओर से सबसे ज्यादा विकेट थे।’
