IPL 2022, RR vs GT: गुजरात टाइटंस जीत दर्ज करके पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुची, वहीं राजस्थान रॉयल्स को हुआ बड़ा नुकसान

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 24वां मैच आज मुंबई के डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीमें आमने-सामने थीं. कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी को चुना. गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना पाई और 37 रनों से यह मैच हार गई. इस मैच में के बाद पॉइंट्स टेबल का खेल बदल गया है. आइए आपको बताते हैं इसमें अब कौन आगे है….
गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में पहुंची पहले नंबर पर
पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी टीम के लिए 87 रनों का सहयोग दिया. इसके अलावा अभिनव मनोहर ने 43 रन की पारी खेली डेविड मिलर ने भी 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. इन सबके सहयोग से गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) की टीम ने 20 ओवर में 192 रन बनाए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत तो काफी अच्छी रही लेकिन बीच के ओवरों में यह टीम बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. राजस्थान की टीम की ओर से ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने 28 गेंदों में 54 रनों का सहयोग दिया. शिमरॉन हेटमायर ने 17 गेंदों में 29 रनों की परी खेली. इसके बावजूद कप्तान संजू सैमसन की टीम यह मुकाबला नहीं जीत पाई और 44 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ गुजरात की टीम 8 अंक प्राप्त कर अब पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुँच गई है.
पॉइंट्स टेबल का बदला क्रम, राजस्थान रॉयल्स को हुआ नुकसान
आज के मैच में हार के कारण राजस्थान की टीम को नुकसान हुआ है. कल तक यह टीम पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर पहले नंबर पर मौजूद थी. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से आज का गवां कर राजस्थान रॉयल्स नीचे खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है. अब पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर 6 अंकों के साथ पंजाब किंग्स की टीम है.
इस टेबल में शून्य अंकों के साथ मुंबई इंडियंस की टीम सबसे नीचे 10 वें नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी नंबर 9 पर नजर आ रही है. केकेआर की टीम 2 नंबर पर बनी हुई हैं. वहीं लखनऊ की टीम नंबर 5 तो वहीं आरसीबी की टीम नंबर 6 पर नजर आ रही है. दिल्ली की टीम नंबर 7 पर तो वहीं 8 नंबर पर हैदराबाद की टीम मौजूद है.