IPL 2022, LSG vs GT: प्लेऑफ में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, कर सकती है यह बड़ा बदलाव
IPL 2022, LSG vs GT: प्लेऑफ में जाने के लिए इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी गुजरात टाइटंस, कर सकती है यह बड़ा बदलाव

आईपीएल (IPL) का 43वां मैच गुजरात टाइटंस व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (GT vs RCB) के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में शनिवार को खेला जाएगा। इस सीजन में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन है। टीम ने अब तक अपने  8 मैचों में 7 मैच जीते हैं। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से मैच जीतने के लिए अपनी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी को दुरुस्त करना होगा।

गुजरात टाइटंस की सलामी जोड़ी को क्रीज पर रुक कर बनाना होगा बड़ा स्कोर

गुजरात टाइटंस (RCB) ने भले ही अब तक अपने  8 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक ग्रहण कर लिए हों लेकिन टीम की बल्लेबाजी में बहुत सुधार नहीं हुआ है। खासकर सलामी जोड़ी पिछले मैच में भी बहुत अच्छी नहीं चली। सीजन के शुरुआती मैचों में शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी अब वैसी नहीं दिख रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि उनके पास काफी खेल है लेकिन वो शॉट को लेकर कंफ्यूज हैं। पिछले मैच में शुभमन गिल (SUBMAN GILL) ने 22 रन जरूर बनाए थे लेकिन वो गेंदों को पहले की तरह नहीं खेल पा रहे थे।

टीम की दूसरी बड़ी समस्या यह है कि एक ओर से जब विकेट गिरने शुरु हो जाते हैं तो वो रुकते हैं। पिछले मैच में राहुल तेवतिया (RAHUL TEWATIYA) व राशिद खान (RASHID KHAN) के लकी शॉट की वजह से मैच जीत पाए थे। मैच के बीच में एक समय ऐसा आया था कि अपने 4 ओवरों में उमरान मलिक ने 5 विकेट ले लिए थे। गुजरात टाइटंस (GT) के साथ ऐसा पहली बार नहीं था उनकी पारी लड़खड़ाई हो ऐसा 8 मैचों में 3 बार हो चुका है। फिलहाल बल्लेबाजी में कोई बदलाव की संभावना नहीं है।

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में रोकने होंगे रन

गुजरात टाइटंस (GT) की गेंदबाजी अब तक सीजन में अच्छी रही है। सनराइजर्स हैदारबाद (SRH) के खिलाफ पहली बार टीम के गेंदबाजों को परेशान होना पड़ा। केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) व राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) का विकेट गिर जाने के बाद काफी देर तक गेंदबाजों को विकेट की जूझना पड़ा था। इसमें टीम के स्टार गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन  (LOCKIE FARGUSON) काफी मंहगें साबित हुए थे।

हालांकि तेज गेंदबाद मो. शमी (MOHD SHAMI) ने अच्छी गेंदबाजी की थी। टीम को जीतने के शुरुआती ओवर में विकेट के रन पर लगाम लगानी होगी। वजह यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बल्लेबाज भले ही फॉर्म में न हों लेकिन शुरुआती बल्लेबाज ऐसे हैं जो किसी भी गेंदबाज की गेंदों को लगातार पवेलियन भेज सकते हैं।

यहां देखें गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन 

ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांडया, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, गुरकीरत सिंह मान, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मो. शमी

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *