गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब खिलाड़ियों पर चलाएंगे हुकूम, जानें पूरी रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On October 7th, 2022
गौतम गंभीर को टी20 वर्ल्ड कप से पहले अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब खिलाड़ियों पर चलाएंगे हुकूम, जानें पूरी रिपोर्ट

भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) की कप्तानी और उनके खेल पर कभी संदेह नहीं किया जा सकता हैं। गौतम गंभीर ने हाल ही में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2022) में अपनी टीम इंडिया कैपिटल्स (INDIA CAPITALS) को विजेता बनवाया हैं। गौतम इस लीग में अपने बल्ले से तो उतने नहीं चमके लेकिन अपनी कप्तानी से टीम की किस्मत अपने हाथ में रखे हुए थे।

गौतम इस जीत के बाद क्रिकेट के सफल कप्तानों में शुमार हो गए हैं। गौतम के चर्चे आज कल सब जगह होते हुए नजर आ रहे हैं। अब आईपीएल फ्रेंचाइजी ने उनके कंधे एक और बड़ी जिम्मेदारी थमा दी हैं। आइए  आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं-

ग्लोबल मेंटर बनें गौतम गंभीर

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) ने आईपीएल से पहले भारतीय टीम में अपनी बल्लेबाजी से टीम के सफलता का कारण बनते हुए नजर आए हैं। साल 2011 और साल 2007 के विश्व विजेता टीम का हिस्सा बन गौतम ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। गौतम  ने अपनी कप्तानी में आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइजर्स (KKR) को विजयी बनाया था। इसके बाद साल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर बनें टीम को सफल सीजन की ओर ले गए थे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी यानि आरपीएसजी ग्रुप (RPSG GROUP) ने गौतम के कंधो में नई जिम्मेदारी दी हैं। दरअसल जल्द ही साऊथ अफ्रीका में साऊथ अफ्रीका टी20 लीग शुरू होने वाली हैं। इसमें आरपीएसजी की टीम डरबन सुपर जाइंट्स (DURBAN SUPER GIANTS) भी भाग लेने वाली हैं। इस टीम ने गौतम गंभीर को ग्लोबल मेंटर की भूमिका में नियुक्त कर दिया हैं।

जानें मेंटर बनने के बाद गंभीर का क्या हैं कहना-

आरपीएसजी (RPSG) द्वारा ग्लोबल मेंटर (GLOBAL MENTOR) बनाए जाने के बाद गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) खुशी से लबालब हैं। मेंटर बनने के बाद सुपर जाइंट्स को धन्यवाद देते हुए गौतम गंभीर ने कहा-

“मेरी नजर में खेल में पोस्ट ज्यादा भूमिका नहीं मिभाती हैं। अगर मैं कहूं तो पद केवल टीम को जीताने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए ही जिम्मेवार होती हैं। सुपर जाइंट्स के ग्लोबल मेंटर संरक्षक के रूप में मैं कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी की आशा करता हूं। मेरी जीत की चाह और जीतने के जुनून के अभी अंतराष्ट्रीय मंच मिला हैं।”

“सुपर जाइंट्स परिवार को विश्व मंच पर छाप छोड़ते हुए देखना एक गर्व का क्षण होहा। मुझ पर विश्वास दिखाने के लिए मैं सुपर जाइंट्स परिवारको धन्यवाद देता हूं। इस बड़ी जिम्मेदारी के साथ अब लगता है मुझे कुछ और रातों को भी जागकर ही गुजरना होगा।”

Tags: आईपीएल, गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, लखनऊ सुपर जाइंट्स, लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022, साऊथ अफ्रीका टी20 लीग,