“धोनी और विराट को पूजना बंद करें”- गौतम गंभीर ने एक बार फिर दिग्गजों को बनाया निशाना, हीरो कल्चर को लेकर दे दिया बड़ा बयान

By Twinkle Chaturvedi On September 21st, 2022
"धोनी और विराट को पूजना बंद करें"- गौतम गंभीर ने एक बार फिर दिग्गजों को बनाया निशाना, हीरो कल्चर को लेकर दे दिया बड़ा बयान

भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR)  ने भारतीय क्रिकेट से बहुत पहले संन्यास ले लिया था। आज कल गंभीर लीजेंड्स लीग क्रिकेट में इंडिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गौतम गंभीर क्रिकेट के अलावा कमेंट्री में भी अपना जलवा बिखेरते रहते हैं। गौतम अकसर अपने राय के जरिए चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। गौतम या तो कभी किसी की दिल खोलकर तारीफ करते हुए नजर आते हैं तो कभी आलोचना करते हुए।

हाल ही में गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। जो चर्चा का विएय बन रहा है।

स्टार को पूजना बंद करो- गौतम गंभीर

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) को लेकर गौतम गंभीर (GAUTAM GAMBHIR) अक्सर हमेशा कुछ ना कुछ कहते हुए नजर आते रहते हैं। हाल ही में इस पूर्व दिग्गज ने धोनी के ऊपर तंज कसते हुए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को भी लपेटे में ले लिया हैं। गौतम गंभीर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए हीरो को पूजने की बात पर सफाई दी हैं-

“क्या आपको लगता है कि यह पूरा नायक पूजा आने वाले अगले सितारे को दबा देता है? उस छाया में कोई नहीं बढ़ा है। पहले महेंद्र सिंह धोनी थे, अब विराट कोहली हैं। उसने (भुवनेश्वर कुमार) चार ओवर फेंके और पांच विकेट लिए और मुझे नहीं लगता कि किसी को इसके बारे में पता है।”

“लेकिन कोहली का स्कोर 100 है और यहां इस देश में हर जगह उत्सव हैं। भारत को इस नायक पूजा से बाहर आने की जरूरत है। चाहे वह भारतीय क्रिकेट हो, चाहे वह राजनीति हो, चाहे वह दिल्ली क्रिकेट हो। हमें नायकों की पूजा करना बंद करना होगा। केवल एक चीज जिसकी हमें पूजा करने की आवश्यकता है वह है भारतीय क्रिकेट।”

गौतम गंभीर ने हीरो कल्चर को लेकर की दो टूक

गौतम गंभीर ने आगे बात करते हुए कहा कि एक या दो क्रिकेट हीरो की पूजा करना शुरू से चलता आया हैं पहले 1983 के बाद कपिल देव थे, उसके बाद धोनी। इस तरह से यह एक ब्रांड बनते जा रहा हैं। जबकि योगदान सभी का होता हैं। गौतम ने आगे बात करते हुए कहा-

“इसे किसने बनाया? यह दो चीजों से बना है। सबसे पहले, सोशल मीडिया फॉलोअर्स द्वारा, जो शायद इस देश में सबसे नकली चीज है, क्योंकि आपके कितने फॉलोअर्स हैं, इससे आपका अंदाजा लगाया जा सकता है। वही एक ब्रांड बनाता है। “दूसरा, मीडिया और प्रसारकों द्वारा। यदि आप दिन-प्रतिदिन एक व्यक्ति के बारे में बात करते हैं, तो यह अंततः एक ब्रांड बन जाता है।”

“दो या तीन से अधिक लोग हैं जो भारतीय क्रिकेट के हितधारक हैं। वे भारतीय क्रिकेट पर राज नहीं करते हैं, उन्हें भारतीय क्रिकेट पर राज नहीं करना चाहिए। भारतीय क्रिकेट पर उस ड्रेसिंग रूम में बैठे 15 लोगों का शासन होना चाहिए। हर किसी का योगदान है… मैं अपने जीवन में कभी भी किसी का अनुसरण नहीं कर पाया। और यही मेरी सबसे बड़ी समस्या रही है।”

Tags: गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली,