Rishabh Pant के बाहर किए जाने पर Rohit Sharma पर भड़के गौतम गंभीर, कहा-” मैं इस फैसले पर…..”

By Satyodaya On August 30th, 2022
Rishabh Pant के बाहर किए जाने पर Rohit Sharma पर भड़के गौतम गंभीर, कहा-" मैं इस फैसले पर सहमत नहीं हूं अगर टीम का चयन..."

कल 28 अगस्त को 7:30 बजे से भारत बनाम पाकिस्तान का मैच खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की है। इस दौरान मैच के विनर रहे हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं आपको बता दें भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जब रोहित शर्मा ने ऐसा फैसला किया तो उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ड्रॉप करके उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया।

जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। इन के इस फैसले पर काफी लोगों ने नाराजगी जताई है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के इस फैसले पर नाराजगी जताई है ‌।

रोहित शर्मा के इस फैसले पर नाराज दिखे गौतम गंभीर

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ी और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया। उन्हें भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में शामिल नहीं किया गया। दरअसल इस बात का खुलासा टाॅस के दौरान किया गया। इनके इस फैसले पर काफी लोगों ने नाराजगी जताई वहीं आपको बता दें इस फैसले पर गौतम गंभीर ने भी नाराजगी जताई है।  गौतम गंभीर ने बयान देते हुए कहा है कि,

“मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं मैं अगर टीम चयन करता तो मैं दिनेश कार्तिक से पहले ऋषभ पंत को शामिल करता। ऋषभ पंत का प्लेइंग इलेवन में नहीं होना काफी हैरान कर देने वाला है। शायद उनको कोई दिक्कत होगी नहीं तो आप उनको बाहर नहीं कर सकते हैं”।

इतना ही नहीं आपको बता दें उनके इस फैसले पर कई सारे रिएक्शन आए हैं।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भी दिया बड़ा रिएक्शन

आपको बता दें ऋषभ पंत के हटाए जाने पर गौतम गंभीर के अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने भी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि, “t20 वर्ल्ड कप आने वाला है और आपको उसके योजनाएं बनानी चाहिए ऋषभ पंत मौजूदा समय में सुपर स्टार बल्लेबाज हैं।” वही आपको बता दें रोहित शर्मा के इस फैसले पर कई लोगों ने जमकर रिएक्शन दिया है।

भारत बनाम पाकिस्तान का यह महा मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा है। दरअसल भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली अच्छा खेल रहे थे लेकिन तभी आउट हो गए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा उसके बाद केएल राहुल भी आउट हो गए। हालांकि हार्दिक पांड्या ने भारतीय टीम की डूबती हुई नैया को बचाया है।

इसे भी पढ़ें-टीम इंडिया के गेंदबाजो ने Pakistan के बल्लेबाजों पर ढाया कहर, इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया अपना नाम

Tags: ऋषभ पंत, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा,