विराट कोहली के ओपनिंग करने के मुद्दे पर आग बबूला हुए गौतम गंभीर, कहा- ‘अब ये बकवास बातें फ़िरसे मत शुरू करो। ..’

एशिया कप 2022 (Asia Cup) में रनो की बरसात कर विराट कोहली (Virat Kohli) ने ज़बरदस्त वापसी की है, ख़ास कर अफगानिस्तान के खिलाफ विराट का शतक सबसे खास माना जा रहा है। बीते ढाई सालो से फैंस विराट के बल्ले से शतक निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जिसका सूखा अब जाकर खत्म हुआ और रन मशीन के बल्ले से 71वां शतक निकला।
1000 से भी ज्यादा दिनों के बाद हुए इस करिश्मे के बाद कई दिग्गजों ने विराट कोहली से ओपनिंग कराने की भी सलाह दी है। लेकिन, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस तरह के बयान पर बुरी तरह भड़क गए हैं। उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा आइये जानते हैं।
कोहली के बारे में यह बकवास मत शुरू करो- गंभीर
दरअसल विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना 71वां शतक ओपनिंग करते हुए लगाया है। वो भी टी20 फॉर्मेट में। ऐसे में अब एक बार फिर विराट के ओपनिंग करने को लेकर बहस छिड़ गई है। इसी मुद्दे पर अब टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर भी मैदान में कूद गए है। गंभीर ने इस पर गंभीर होकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका मानना है कि विराट को रोहित शर्मा और केएल राहुल की मौजूदगी में टीम के लिए ओपनिंग नहीं करना चाहिए और इस तरह की बहस भी नहीं होनी चाहिए।
इस बारे में बयान देते हुए गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा,
‘विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में यह बकवास शुरू मत करो। वह रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ ओपनिंग नहीं सकता। मैंने यह पहले ऑन एयर भी कहा है कि हमें यह डिबेट शुरू नहीं करनी चाहिए।’
नंबर-3 पर भी गौतम गंभीर ने दी अपनी राय
गौतम गभीर ने नंबर तीन पर भी बातचीत करते हुए सलाह दी। उन्होंने इस बारे में कहा कि,
‘मैं नंबर तीन पोजिशन के साथ भी फ्लेक्सिबल रहूंगा। विराट कोहली को नंबर तीन पर फिक्स नहीं करना चाहिए। अगर सलामी बल्लेबाज़ 10 ओवर खेल जाते हैं तो नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव को आना चाहिए। अगर ओपनर जल्दी आउट होते हैं, तो विराट कोहली को बैटिंग पर आना चाहिए।’
हालांकि यह तीसरी बार है जब गंभीर (Gautam Gambhir) अपने बयान से पलटे हैं। इससे पहले विराट कोहली के बल्ले से आए शतक के बाद उन्होंने कहा था कि रन मशीन नंबर-3 के लिए बेस्ट हैं। उससे पहले उन्होंने नंबर-3 पर सूर्यकुमार यादव से बैटिंग कराने की वकालत की थी। अब तीसरी बार है जब उन्होंने फिर इस तरह का बयान दिया है कि सूर्या को ही तीसरे पोजिशन पर उतारना चाहिए।
वहीं बात करें विराट कोहली के प्रदर्शन की तो ओपनिंग करते हुए उन्होंने शानदार पारियां खेली हैं और इसकी गवाही उनके आंकड़े देते हैं। आईपीएल में भी उन्होंने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए 5 शतक जड़े हैं।
Tags: गौतम गंभीर, विराट कोहली,