IPL 2022, LSG vs DC: गौतम गंभीर ने लाइव मैच के दौरान ही किया अपशब्दों का इस्तेमाल, तेजी से वायरल हो गई वीडियो

IPL 2022, LSG vs DC: गौतम गंभीर ने लाइव मैच के दौरान ही किया अपशब्दों का इस्तेमाल, तेजी से वायरल हो गई वीडियो

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने आईपीएल (IPL) 2022 के 45वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को छह रन से हरा दिया. जीत के बाद लखनऊ का खेमा बेहद खुश था.  लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जीत के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपना आपा खो बैठे उसे बाद जो हुआ…

 लाइव मैच के दौरान गौतम गंभीर ने क्यों खोया आपा

 Gautam Gambhir ने टीवी पर किया ऐसी भाषा का प्रयोग, लोगों ने कहा इतने बड़े प्लेयर होके ये हरकतें

वैसे तो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपने करियर की शुरुवात 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच से की थीं.  गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक है, जिन्होंने लगातार पांच टेस्ट मैचों में शतक बनाए हैं. इतना ही नहीं गंभीर पहले ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने चार टेस्ट में लगातार 300 से ज्यादा रन बनाये हैं. उनकी विश्व कप पारी की चर्चा पीढ़ियों द्वारा की जाएगी और भारतीय प्रशंसकों में हमेशा एक उम्दा खिलाड़ी के तौर पर याद किये जायंगे.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की जीत के बाद गंभीर (Gautam Gambhir) अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने लाइव मैच के दौरान ही एक बहुत बड़ी गलती कर दी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऐसा लग रहा है कि गंभीर (Gautam Gambhir) काफी गुस्से में दिखाई दे रहे हैं. वह इतने गुस्से में थे कि लाइव मैच के दौरान ही उनके मुंह से गाली निकल गई. गंभीर ( Gautam Gambhir) की ओर से ऐसा रिएक्शन इसलिए देखने को मिला क्योंकि लखनऊ और दिल्ली के बीच खेला गया मुकाबला आखिरी ओवर तक चला और काफी रोमांचक रहा. Gautam Gambhir के अपशब्दों का देखें विडियो…

गंभीर के लिए शब्दों की गरिमा क्यों है ज़रूरी

Gautam Gambhir ने टीवी पर किया ऐसी भाषा का प्रयोग, लोगों ने कहा इतने बड़े प्लेयर होके ये हरकतें

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सत्ता में पार्टियों के बारे में अपनी पीड़ा को मुखर करने में हमेशा सक्रिय रहे हैं. उन्होंने ट्विटर के जरिए कई मुद्दों को बार-बार सुर्खियों में लाया है. गौतम गंभीर अपनी राजनीती को लेकर भी काफी सुर्खियों में छाए रहे हैं.  गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) इस समय BJP से सांसद हैं.

गौतम गंभीर कई बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बन्ने की भी इच्छा ज़ाहिर कर चुके हैं. गौतम गंभीर की ऐसी भाषा कहाँ तक जायज है. लाइव मैच के दौरान जिस तरह से उन्होंने भाषा की सीमा को पार किया है उसको लेकर उनको सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *