फीफा वर्ल्ड कप में नेमार के बजाय गूंजा महेंद्र सिंह धोनी के नाम का डंका, माही के एक फैन के कारण फोटो हुआ वायरल

By Tanu Chaturvedi On November 26th, 2022
महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की फैन फौलोइंग पूरी दुनिया में है। धोनी के फैंस उनकी हर जगह याद करते रहते हैं, इसी बीच ऐसा ही नजारा कतर में चल रहे फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप के एक मैच में देखने को मिला। ब्राजील और सर्बिया के मैच में एक फैन ने चेन्नई सुपर किंग्स की धोनी के सात नंबर वाली जर्सी पहनी। इस जर्सी का रंग पीला था।

दरअसल, ब्राजील की फुटबॉल टीम की जर्सी का रंग भी पीला है। धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम का रंग भी पीला है। ऐसी ही 7 नंबर की जर्सी पहन कर धोनी का एक इंडियन फैन भी स्टेडियम पहुंचा। चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस फैन की जर्सी के साथ ट्विटर पर फोटो पोस्ट की है, इस जर्सी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस ट्वीट को चेन्नई की टीम ने भी रिट्वीट किया है। व्हिसलपोडू के ट्वीट को कोट करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने लिखा कि हम जहाँ भी जाते हैं, सब येलो ही होता है।

यहां देखें महेंद्र सिंह धोनी के फोटो वाला ट्वीट

कैसा रहा फुटबॉल मैच

ब्राजील की टीम से फीफा वर्ल्ड में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। इसके बाद टीम सर्बिया को ब्राजील की टीम ने 2-0 के अंतर से आसान शिकस्त दी। ब्राजील की टीम अब अपने अगले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं, स्विट्जरलैंड की टीम ने भी एक मुकाबले में जीत दर्ज की है। स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हरा दिया था।टीम इंडिया से महेंद्र सिंह धोनी का फैन धोनी की जर्सी लेकर स्टेडियम में पहुंच गया।

धोनी की जर्सी ब्राजील के फैंस के हाथों में भी नजर आई। इसके बाद ब्राजील के फैन ने धोनी के बारे में खूब जाना। नेमार, लियोनेल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कायलिन एमबाप्पे, हैरी केन के नाम दुनियाभर में गूंज रहे हैं। धोनी भले ही मैदान में न उतरे हों, लेकिन वो टीम इंडिया के फैंस के दिल में गहराई तक उतर चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी की फैन फोलोइंग के कारण फुटबॉल के मैदान में भी उनके नाम से स्टेडियम गूंज उठा था।

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, फीफा वर्ल्ड कप, महेंद्र सिंह धोनी,