फीफा वर्ल्ड कप 2022 से आई बुरी खबर, मैच के दौरान वेल्स टीम के एक फैन का हुआ निधन, ट्वीट कर जताया शोक

फीफा वर्ल्ड कप

फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) कतर में खेला जा रहा है। इस वर्ल्ड कप में फुटबॉल के 24 मैच खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट में वेल्स और ईरान टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। ये दुख भरी खबर जानकर वेल्स टीम ने दुख जताया है।

दरअसल, केविन डेविएस वेल्स और ईरान के बीच खेले फुटबॉल मुकाबले को देखने गए थे, लेकिन वह मैच देखने मैदान में नहीं पहुंचे और होटल के कमरे में ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ वेल्स ने किया ट्वीट

इसके बाद वेल्स की फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ वेल्स की ओर से भी केविन की मौत पर दुख जताया गया है। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ वेल्स ने ट्वीट किया। ट्वीट में लिखा ‘दुर्भाग्यवश हमने कल कतर में अपने एक फैन को खो दिया. यहां दोहा में मौजूद उनके बेटे और वेल्स में मौजूद उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्म को शांति दे।’

संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन ने कहा, “हमारे एक फैन का निधन हो गया इस खबर को सुनकर मैं काफी दुखी हूं। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जाहिर तौर पर हम जिस तरह से सपोर्ट कर सकते हैं करेंगे।”

इन टीमों के बीच खेला गया था मैच

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ईरान और वेल्स के बीच फुटबॉल मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेल्स टीम को 0-2 से जीत मिली थी। आपको बता दें कि वेल्स फुटबॉल टीम दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में दूसरी बार खेल रही है। फीफा वर्ल्ड कप में वेल्स की टीम 64 साल बाद हिस्सा ले रही है। वेल्स की टीम इससे पहल 1958 में वर्ल्ड कप में आई थी और क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर ब्राजील से हार गई थी।