IND vs AUS: "इसे कहते हैं कूटना"- सूर्या नहीं हुए आज अस्त वहीं विराट के क्लास ने विरोधियों के लिए पैदा किया खौफ, फैंस का दिल हुआ बाग-बाग
IND vs AUS: "इसे कहते हैं कूटना"- सूर्या नहीं हुए आज अस्त वहीं विराट के क्लास ने विरोधियों के लिए पैदा किया खौफ, फैंस का दिल हुआ बाग-बाग

सूर्यकुमार यादवः भारत (INDIA) और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आ 25 सिंतबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद (RAJIV GANDHI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे।

भारतीय टीम ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के शानदार खेल के चलते भारतीय टीम ने 6 विकटों की शानदार जीत दर्ज कर ली हैं। भारत ने इस जीत के साथ टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया हैं।

सूर्या की चमक के आगे सब पड़ी फीकी

भारतीय टीम आज 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी। भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा जब वह मात्र 1 रन बनाकर पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्रिज पर थे लेकिन रोहित 17 रन बनाकर आऊट हो गए। सूर्यकुमार यादव की एंट्री हुई जिन्होने आज एक बार फिर विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार खेल दिखाया।

सूर्यकुमार यादव ने आज सिर्फ 39 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए उनकी इस पारी ने भारत को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया। सोशल मीडिया में फैंस जमकर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने अपने 63 रनों से भारत को जीत दिलवाने में मदद की।

विराट ने आखिरी ओवर में एक छक्का लगाकर भारत को अच्छी पोजिशिन पर पहुंचाया। लेकिन वह भारत के लिए विनिंग शॉर्ट नहीं खेल पाए। विराट अगले ही गेंद पर आऊट हो गए। लेकिन किंग कोहली की पारी ने फैंस को दीवाना बना दिया हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

https://twitter.com/primevirat/status/1574079642281345024?s=20&t=3gZxca-2JsrG37YcCNBVrA