IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज पर किया कब्जा, आवेश खान की धमाकेदार वापसी देख सोशल मीडिया में दीवाने हुए फैंस
IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज पर किया कब्जा, आवेश खान की धमाकेदार वापसी देख सोशल मीडिया में दीवाने हुए फैंस

आवेश खानः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं।  सीरीज का चौथा मैच आज 6 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (NICOLAS POORAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का लक्ष्य वेस्टइंडीज को दिया था। वेस्टइंडीज 132 रन पर ऑलआऊट हो गयी। भारत ने 59 रनों से मुकाबला जीतकर टी20 सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली हैं।

आवेश खान की गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को उधेड़ने का किया काम

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारत ने एक और सीरीज पर धमाकेदार तरीके से कब्जा कर लिया हैं। आज भारतीय टीम की तरफ से शानदार खेलने को देखने मिला हैं। पहले बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (RISHABH PANT), संजू सैमसन (SANJU SMASON) और अक्षर पटेल (AXAR PATEL) ने कमाल दिखाया। फिर गेंदबाजी में आवेश खान (AVESH KHAN) और अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने शानदार खेल दिखाया।

आवेश खान ने आज अपनी वापसी से सबको चौंका दिया हैं। आज आवेश खान ने अपने स्पेल में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए। फैंस ने आवेश खान की वापसी को सलाम करते हुए उनपर खबू प्यार लुटाया। आवेश ने पिछले मैच में 4 ओवर में 47 रन दिए थे, आज आवेश ने वापसी करते हुए अपना चैंपियन गेम दिखाया हैं।

आवेश खान पिछले मैचों में काफी ज्यादा रन खर्च कर रहे थे। लेकिन आज उनकी इकाॉनमी भी कमाल की थी और विकेट भी चटकाया। सोशल मीडिया में फैंस ने आवेश की गेंदबाजी की खूब तारीफ की। साथ ही में भारत की जीत पर अपना मजेदार रिएक्शन दिया।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/Raviraj02922665/status/1555990319425941504?s=20&t=UJJjQJqFS9_VLMlJmZCK0g