IND vs PAK: “दिमाग सठिया गया हैं क्या”- दो लेग स्पिनर के साथ उतरी भारत पर अुनभवी अश्विन को नहीं मिली जगह, फैंस का ठनका माथा

By Twinkle Chaturvedi On September 4th, 2022
IND vs PAK: "दिमाग सठिया गया हैं क्या"- दो लेग स्पिनर के साथ उतरी भारत पर अुनभवी अश्विन को नहीं मिली जगह, फैंस का ठनका माथा

रविचंद्रन अश्विनः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेय की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा हैं।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया हैं। आज भारतीय टीम 3 बड़े बदलावों के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन आज एक बार फिर अनुभवी अश्विन (R. ASHWIN) को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली हैं। जिसे लेकर फैंस जमकर अपना गुस्सा दिखाते नजर आ रहे हैं।

अश्विन को प्लेइंग 11 में ना देख भड़के फैंस

भारत और पाकिस्तान का एक और धमाकेदार मुकाबला शुरू हो चुका हैं। भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी। कप्तान रोहित शर्मा भी आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। लेकिन रोहित शर्मा के लिए टॉस हारने से बड़ा मुश्किल काम प्लेइंग 11 सेलेक्ट करना था। रोहित ने यह बात भी कबूली की प्लेइंग 11 के लिए खिलाड़ियों को चुनते हुए काफी ज्यादा हेडेक हुआ हैं।

आज भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा और आवेश खान खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इनकी जगह पर हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) , दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) और रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) वापसी कर रहे हैं।

भारतीय टीम आज दो लेग स्पिनर के साथ खेल रही हैं। लेकिन अनुभवी अश्विन (R. ASHWIN)  को आज फिर से प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली हैं। जिसे लेकर फैंस भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। रविं बिश्नोई की जगह पर अनुभवी अश्विन को जगह मिल सकती थी।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/Colt26787607/status/1566424055388971009?s=20&t=NKoZzMfWwv0W6Opou1zsAg

https://twitter.com/WintxrfellViz/status/1566420225012011008?s=20&t=NKoZzMfWwv0W6Opou1zsAg

https://twitter.com/Akshaysoni05/status/1566420269623017472?s=20&t=NKoZzMfWwv0W6Opou1zsAg

https://twitter.com/imVSarathy12/status/1566420540016930816?s=20&t=NKoZzMfWwv0W6Opou1zsAg

 

Tags: अश्विन, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,